दिन दहाड़े तेंदुए ने एक ग्रामीण पर किया हमला 

Advertisements

दिन दहाड़े तेंदुए ने एक ग्रामीण पर किया हमला 

रिपोर्ट ललित बिष्ट

अल्मोड़ा रानीखेत :  रानीखेत शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित ग्राम सभा खनिया में आज तेंदुए ने एक ग्रामीण पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीण ने भी आत्मरक्षा के लिए गुलदार से मुकाबला किया और अपनी जान बचाई।

Advertisements

 

 

 

घटना आज मंगलवार दोपहर करीब 12बजे की है। यहां ताड़ीखेत ब्लॉक के ग्राम सभा खनिया में तेंदुए ने धीरज कुमार नामक युवक पर हमला कर दिया।युवक ने जैसे तैसे खुद को बचाया।गनीमत रही की युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।घायल‌ धीरज के पैर में घाव हैं।धीरज को सामाजिक कार्यकर्ता राजन कुमार द्वारा यहां गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक पंप ऑपरेटर का कार्य करता है।

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *