Google का “ट्रिलियन डॉलर तूफ़ान” — Alphabet ने $4 ट्रिलियन का सपना सच किया AI का बादशाह बन गया Google!
Alphabet (GOOGL) ने 2026 में ऐसा कारनामा किया है जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया। कंपनी का मार्केट कैप $4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुँच गया — यह एक ऐसी ऊंचाई है जहाँ पहुँचना हर कंपनी का सपना होता है। लेकिन Google ने इसे हकीकत बना दिया।
Gemini का जादू चला!
इसके पीछे सबसे बड़ा हथियार है Gemini 3 — Google का AI मॉडल जो अब बाज़ार में सबसे आगे है। और जब Apple जैसी दिग्गज कंपनी ने Google के साथ Gemini AI डील की घोषणा की, तो यह “गेम चेंजर” साबित हुआ। यह डील न सिर्फ रेवेन्यू का नया दरवाज़ा खोलेगी, बल्कि Google को AI रेस में “अनटचेबल” बना देगी। निवेशक अब Google को सिर्फ एक सर्च इंजन नहीं, बल्कि AI का “सुपरपावर” मान रहे हैं।



