हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा: सलोगड़ा के पास फोरलेन पर पलटी निजी बस, दो घायल

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा: सलोगड़ा के पास फोरलेन पर पलटी निजी बस, दो घायल
Advertisements

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा: सलोगड़ा के पास फोरलेन पर पलटी निजी बस, दो घायल

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सोलन-शिमला फोरलेन पर सलोगड़ा के समीप एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 10 से 12 यात्री सवार थे।

चालक समेत दो लोग घायल

जानकारी के अनुसार बस सोलन से शिमला की ओर जा रही थी। जैसे ही बस सलोगड़ा के पास पहुंची, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस फोरलेन पर ही पलट गई।

हादसे में बस चालक और एक यात्री को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें बताई जा रही हैं। घायलों को तुरंत उपचार के लिए सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisements

खाई में गिरती तो हो सकता था बड़ा हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि बस सड़क से नीचे चली जाती तो वह कई फीट गहरी खाई में गिर सकती थी, जिससे बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

पहाड़ी इलाकों में तेज रफ्तार बन रही मौत का कारण

विशेषज्ञों के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर करीब 58 प्रतिशत सड़क हादसे ओवरस्पीडिंग की वजह से होते हैं। हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में तेज रफ्तार और लापरवाही और भी ज्यादा खतरनाक साबित होती है।

कई बार तीखे मोड़ों और ढलानों पर चालक वाहन से नियंत्रण खो देते हैं, जिससे वाहन सीधे खाई में जा गिरते हैं। प्रदेश के कई राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर पर्याप्त चेतावनी संकेत, स्पीड कंट्रोल सिस्टम और मजबूत क्रैश बैरियर की कमी भी हादसों की बड़ी वजह मानी जा रही है।

मंडी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक

उधर मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर में शुक्रवार देर रात एक ट्रक करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। राहत की बात यह रही कि चालक ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली।

बताया जा रहा है कि नागालैंड नंबर का ट्रक पठानकोट से लेह-लद्दाख की ओर जा रहा था और उसमें लोहे की चादरें समेत करीब 15 टन भारी सामान लदा हुआ था।

रात करीब 11 बजे जोगिंद्रनगर के पास चढ़ाई के दौरान ट्रक के पहिये अचानक रुक गए और वाहन पीछे की ओर लुढ़कने लगा। चालक ने पत्थर लगाकर ट्रक रोकने की कोशिश की, लेकिन भारी वजन के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया।

इसके बाद ट्रक हाईवे की सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरा और नीचे ऐतिहासिक पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल लाइन तक पहुंच गया। हादसे में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *