तिलक वर्मा और श्रीलीला की डेटिंग अफवाहों पर लगा विराम, इंडस्ट्री सूत्र ने बताया झूठ
सोशल मीडिया पर वायरल तिलक वर्मा-श्रीलीला डेटिंग रूमर्स को सूत्र ने किया खारिज, जाने क्या कहा
हाल ही में क्रिकेटर तिलक वर्मा और अभिनेत्री श्रीलीला को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही डेटिंग की अफवाहों को अब पूरी तरह खारिज कर दिया गया है।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं तेज थीं कि युवा क्रिकेट स्टार और अभिनेत्री एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, मामले से जुड़े एक इंडस्ट्री सूत्र ने साफ कर दिया है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
सूत्र ने कहा, “तिलक वर्मा और श्रीलीला को लेकर चल रही अफवाहें पूरी तरह बेबुनियाद और गलत हैं। दोनों कभी एक-दूसरे से मिले तक नहीं हैं और ना ही कभी बात की है। इन खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है और बिना किसी तथ्य के ऐसी मनगढ़ंत कहानियां नहीं फैलानी चाहिए।”
जहां फैन पेज और ऑनलाइन गॉसिप अकाउंट्स लगातार सेलिब्रिटीज और स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज को लेकर अटकलें लगाते रहते हैं, वहीं इस स्पष्टीकरण के बाद तिलक वर्मा और श्रीलीला को लेकर चल रही सभी अफवाहों पर विराम लग गया है।



