मालधन चौड़ से बसंती आर्य को मिला “अनार” चुनाव चिन्ह, ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी फिर मजबूत

Advertisements

मालधन चौड़ से बसंती आर्य को मिला “अनार” चुनाव चिन्ह, ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी फिर मजबूत!

सलीम अहमद साहिल

पूर्व ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र की सशक्त नेता बसंती आर्य एक बार फिर से मालधन चौड़ की जनता के बीच अपना भाग्य आजमाने मैदान में उतर चुकी हैं। इस बार उन्हें क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव चिन्ह “अनार” मिला है। बसंती आर्य का राजनीतिक इतिहास बेहद प्रभावशाली रहा है – साल 2008 में वे इसी मालधन चौड़ सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई थीं और फिर रामनगर ब्लॉक प्रमुख का ताज अपने नाम किया था।

Advertisements

 

अब एक बार फिर वह मालधन चौड़ से क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि मालधन चौड़ न केवल उनका निवास स्थान है बल्कि इसे उनका राजनीतिक गढ़ भी माना जाता है। क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ और जनता के बीच विश्वसनीयता को देखते हुए यह संभावनाएं प्रबल हैं कि बसंती आर्य एक बार फिर से इस सीट पर कब्जा जमाएंगी।

 

चुनावी रण में उतरने के बाद विरोधियों के पसीने छूटते हुए नजर आ रहे हैं। जिस तरीके से जनता का आशीर्वाद बसंती आर्य को मिल रहा है, उसे देखकर तो यही अनुमान लगाया जा सकता है कि इस चुनावी रण में उनके बराबर का कोई भी प्रत्याशी नहीं है।

 

यदि वह इस बार भी निर्वाचित होती हैं तो रामनगर ब्लॉक प्रमुख पद की दौड़ में उनकी दावेदारी बेहद मजबूत हो जाएगी। राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है कि बसंती आर्य का दोबारा ब्लॉक प्रमुख बनना लगभग तय माना जा रहा है – बशर्ते उन्हें मालधन चौड़ से फिर से जीत मिल जाए।

 

जनता का रुझान, क्षेत्र में पकड़ और पूर्व प्रदर्शन – ये तीनों पहलू बसंती आर्य के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या एक बार फिर रामनगर ब्लॉक में बसंती आर्य का परचम लहराता है।

Advertisements

Leave a Comment