हल्द्वानी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 300 से ज्यादा श्रमिकों पर चली ‘पहचान एप’ की सर्जिकल स्ट्राइक

Advertisements

हल्द्वानी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 300 से ज्यादा श्रमिकों पर चली ‘पहचान एप’ की सर्जिकल स्ट्राइक

अज़हर मलिक

“आपके शहर में कौन है असली और कौन छुपा है नकाब के पीछे? हल्द्वानी पुलिस ने एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर ऐसा अभियान चलाया, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। ‘पहचान एप’ के जरिए 300 से ज्यादा श्रमिकों की असली पहचान उजागर की गई। तो आखिर कौन हैं ये लोग? और इस जांच का मकसद क्या है? आइए, जानते हैं पूरी कहानी…”

Advertisements

 

 

हल्द्वानी पुलिस ने एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर नगर क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने 300 से अधिक श्रमिकों का सत्यापन “पहचान एप” के माध्यम से किया।

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस सत्यापन अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था को मजबूत करना और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाना है। हल्द्वानी में लगातार बाहरी श्रमिकों की संख्या बढ़ रही है, जिससे कई बार अपराधिक गतिविधियों की संभावना बढ़ जाती है।

 

अभियान के तहत पुलिस ने श्रमिकों के नाम, पते और अन्य दस्तावेजों को जांचा। ‘पहचान एप’ का इस्तेमाल करके श्रमिकों की जानकारी को डिजिटल रिकॉर्ड में सुरक्षित किया गया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

एसएसपी नैनीताल का कहना है कि इस प्रकार के अभियान समय-समय पर चलाए जाएंगे ताकि अपराधियों को छुपने की जगह न मिले। यह सत्यापन अभियान आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

“तो क्या ऐसे अभियान अपराध पर रोक लगाने में कारगर होंगे? और क्या इससे क्षेत्र में बाहरी लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा सकेगी?”

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *