अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 40 महिलाओं का हुआ सम्मान

Advertisements

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 40 महिलाओं का हुआ सम्मान

महिला दिवस पर शिक्षा, चिकित्सा व समाजसेवा से जुड़ी महिलाओं को मिला सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायबरेली शहर के अलंकृता बैंक्विट हॉल में महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। माधव सेवा संस्थान के तत्वाधान में संपन्न हुए कार्यक्रम का शुभारंभ एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट, राइजिंग चाइल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव तथा समाजसेवी प्रभाकर गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। संस्थान की अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि संस्थान महिलाओं और बच्चों के उत्थान के साथ-साथ कला, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। मुख्य रूप से उपस्थित अरविंद श्रीवास्तव ने समाज में महिलाओं की भूमिका को विकास में महत्वपूर्ण बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में टेलीविजन आर्टिस्ट सबिता कलवार और निफ्ट रायबरेली की प्रोफेसर भार्गवी कुमार और स्वर्णिम डायमंड ज्वैलर्स के एम डी मोहित सोनी ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षा, चिकित्सा, योग, कला, संस्कृति, विज्ञान एवं व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सीमा श्रीवास्तव, अर्चना कौशल, स्तुति सोनकर, गीता नेगी, हरप्रीत कौर, प्रियंका श्रीवास्तव, सोनम शर्मा, स्मृति उपाध्याय, आकांक्षा सिंह सहित 40 महिलाओं को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपना अनुभव भी साझा किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आशना चावला, डॉ. मनीष चौहान, वरुण मिश्रा और अंकित जैन का सहयोग सराहनीय रहा।

Advertisements

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *