ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भारतीय सेना के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भारतीय सेना के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। लोगों द्वारा जगह-जगह तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
रविवार को बाबू रामपाल सिंह द्वारा के निकट स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग भारी संख्या में एकत्र हुए और तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया।तिरंगा यात्रा अस्पताल मोड, भारत लैब मोड, कोतवाली गेट, बुध बाजार, शगुन तिराहा ,बाजार गंज, कदीर तिराहा कमालपुरी चौराहा होते हुए ब्लॉक पर पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेता और पूर्व भाजपा विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर अजय प्रताप सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पूरे विश्व को दिखा दिया है कि भारतीय सेना हर आतंकवादी हमले का मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है। तिरंगा यात्रा में नगर मंडल अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि,ब्लॉक प्रमुख पति डॉक्टर वीर सिंह सैनी,पूर्व प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार,डॉक्टर आफताब आलम हाशमी,पवन पुष्पद,शिवेंद्र गुप्ता,आशुतोष अग्रवाल,सलीम सभासद,पंकज सिंह, साजन शर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।