काकोरी कांड के शहीदों को याद करते हुए किया गया कार्यक्रम काआयोजन,

Advertisements

काकोरी कांड के शहीदों को याद करते हुए किया गया कार्यक्रम काआयोजन,

यामीन विकट 

ठाकुरद्वारा : तहसील क्षेत्र के ग्राम पसियापुरा पदार्थ स्थितरा मसरन लाल मेमोरियल इंटर कालेज मे शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में काकोरी ट्रेन काण्ड से अंग्रेजों के दिलों में भय पैदा करने वाले देश के अमर शहीद नायकों पंडित राम प्रसाद बिस्मिल अशफाक उल्ला खान ठाकुर रोशन सिंह राजेंद्र नाथ लाहिड़ी सचिंद्र सान्याल सचिंद्र बक्शी योगेश चंद्र चटर्जी प्रेम कृष्ण खन्ना राजकुमार सिंहा चंद्रशेखर आजाद रामनाथ पांडे को स्मरण करते हुए

Advertisements

 

 

 

उनके चरणों में अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए और छात्राओं को उनके विषय में आधिकाधिक जानकारी देने के उद्देश्य से एक निबंध तथा कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

 

 

 

इसमें सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सक्सेना ने ने अपने संबोधन में काकोरी ट्रेन एक्शन की आवश्यकता और उस कार्य को अंजाम देने वाले देश के सभी महानायक को के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि देश की आजादी के लिए अमर सपूतो द्वारा किए गए सभी कार्य इस जन आंदोलन का एक हम साथी किस प्रकार से इन सपूतों ने इन कार्यों के द्वारा अंग्रेजों को हिंदुस्तानियों की ताकत का एहसास कराते हुए भारत को छोड़ने के लिए मजबूर किया यह हम सबके लिए अनुकरणीय है।

 

 

 

प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन धर्मवीर सिंह और अनिल कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ जयपाल सिंह, रघुवीर सिंह, निर्वेश कुमारी, पुष्पा कुमारी, सलोनी चौहान का विशेष सहयोग रहा।

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *