महंगाई से जनता परेशान-अतुल सिंह

Advertisements

महंगाई से जनता परेशान-अतुल सिंह

 

कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के डम्बर का पुरवा,भीख,मनोहरगंज आदि गांव में चौपाल एवं जनसंपर्क कर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी एवं देश को बचाने के लिए जननायक राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करने की अपील की।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि आज देश में महंगाई से जनता परेशान है मोदी सरकार के शासनकाल में एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं जिस तरह नोटबंदी के समय देश की जनता चिल चिलाती धूप में लाइन लगाने के लिए मजबूर हुई थी।श्री सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता हमारे घर और परिवार की तरह है मैं आपके हर सुख दुख में लगातार खड़ा रहता हूं।क्षेत्र की जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं सड़क, बिजली,पानी से वंचित है गांव की सड़क आज भी खस्ताहाल हैं।नेशनल हाईवे भी इसलिए बन रहे हैं क्योंकि उस पर बड़े लोगों को चलना है और टैक्स भी मिलता है।श्री सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जी देश के विकास के लिए,देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।क्षेत्रीय विधायक को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।श्री सिंह ने कहा कि आवारा पशु और बिजली के बिल से किसान हमारा परेशान है,कोई देखने सुनने वाला नहीं है!इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सचिव शैलेंद्र सिंह,पुष्पेंद्र सिंह,रामदत्त पांडे,सर्वेन्दर् सिंह,श्याम पटेल,कप्तान सिंह,गोलू अग्रहरि,रिंकू विश्वकर्मा,रमेश विश्वकर्मा,शांति पटेल,ममता पटेल,रेखा सरोज,राम नरेश यादव,उत्तम शुक्ला,बृजेश सिंह,नरेंद्र सिंह,अरुण वर्मा,योगेश गौतम,लाल बहादुर यादव,सूरज शर्मा,आशीष विश्वकर्मा आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *