यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : मा वैष्णो देवी पालकी की शोभा यात्रा निकाली गई। जिसपर भक्तों ने पुष्पों की वर्षा की। कदम कदम पर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा का शुभारंभ नगर के मोहल्ला बंजारान में स्थित माता मंदिर से पूजा अर्चना के बाद भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधि विधान से परंपरागत ढंग से इसके बाद शोभा यात्रा मस्जिद छीपियान, कुरेशियान मस्जिद, शगुन चौराहा, राजीव मार्केट बडा बाजार, कोतवाली रोड, बस स्टैंड, एसडीएच इंटर कालेज रोड, पठानो वाली मस्जिद रोड, छराहा होते हुए नगर के मुख्य मार्गाे से गुजरी। शोभा यात्रा का कदम कदम पर स्वागत किया गया। लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शोभा यात्रा में आगे मां वेष्णो देवी की पालकी को लोग कांधों पर लेकर चल रहे थे। झांकियों के पीछे युवा वर्ग धार्मिक भजन कीर्तन पर नृत्य भी करता हुआ चल रहा था। इसके पीछे राधा कृष्ण , शिव पारवती , हनुमान जी समेत कई देवी देवताओं की झांकिया चल रही थी। विभिन्न आकर्षित झांकिया आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। इसमें महंत मनीष शर्मा, विपिन गुप्ता, संजीव सिंघल, विपुल अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, मोहित सिंघल, अशोक कुमार, राहुल रोहिला, विजेंद्र रोहिला, शीला देवी, रानी वर्मा , संगीता सिंघल, संध्या अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, नीना सिंघल आदि शामिल थे। कोतववाली प्रभारी विजेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।