होली का त्योहार आपसी भाईचारे का संदेश देता है-अतुल सिंह
कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के रोहनिया ब्लॉक के परसीपुर,मवई,धनेही, पूरे ननकू,सरेनी,भिकनापुर,अलीअसकरनपुर,इटैली,मतरमपुर,सराय अखतियार,सलेमपुर बहरवार,रसूलपुर आदि गांव में नुक्कड़ सभा,चौपाल एवं जनसंपर्क कर लोगों को होली की बधाई दी एवं देश को बचाने के लिए जननायक राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करने की अपील की।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है,हम सबको साथ मिलकर देश के विकास के लिए काम करना है।आज मोदी सरकार देश के लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है,आज भारत के संप्रभुता पर लगातार अमेरिका चोट कर रहा है। अमेरिका आज यह तय कर रहा है कि भारत किस देश से कच्चा तेल ले या न ले,किस देश से संबंध रखे किस देश से संबंध नहीं रखे,आज ऐसा कमजोर प्रधानमंत्री हम सबको मिला है लगातार देश को कमजोर करने में लगा हुआ है। श्री सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता मेरे परिवार की तरह है आप सबका जिस तरह हर गांव में मुझे आशीर्वाद मिल रहा है इससे से स्पष्ट हो गया है कि 2027 अपना होगा श्री सिंह ने कहा कि आवारा पशुओं और बिजली के बिल से जनता हमारी परेशान है,कोई देखने सुनने वाला नहीं है।भिकनापुर और रसूलपुर में शुद्ध पीने की पानी की बहुत समस्या है,श्री सिंह ने सांसद राहुल गांधी से मिलकर आरो पानी की टंकी लगवाने का आश्वासन दिया।मतरमपुर के लोगों ने खस्ताहाल सड़क का मुद्दा श्री सिंह को बताया,श्री सिंह ने आश्वासित किया कि अधिकारियों से मिलकर सड़क का निर्माण कराया जाएगा।श्री सिंह ने कहा कि ऊंचाहार में आज भी चलने के लिए सड़क नहीं है,शुद्ध पीने की पानी की समस्या है,क्षेत्रीय विधायक को समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है और यह दुर्भाग्य है कि सुल्तानपुर से आकर यहां विधायक तो बन गए लेकिन विकास के नाम पर फर्जी शिलान्यास,उद्घाटन करते रहते हैं।सराय अखतियार में रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होकर श्री सिंह ने माहे रमजान के पवित्र माह की मुबारकबाद दी।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सचिव शैलेंद्र सिंह,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रतीपाल सरोज,फूलचंद मौर्या,रामकुमार मौर्य,मोहम्मद अफरोज,गौरव सिंह भूपेन्द्र सिंह,गुलशन मौर्य,रामबरन गिरी,विष्णु देव यादव,फूलचंद विश्वकर्मा,विनीत यादव, लालजी यादव,दशरथ पटेल,राम आसरे सरोज,डॉ आनंद सरोज,अचल सिंह, रामानुज सिंह,रंजीत शिल्पकार,सत्यम यादव,रमाकांत मौर्य,अरशद खान,मोहित चौरसिया,सुंदरलाल मौर्य,राधेश्याम सरोज,मोहम्मद फारूक,मोहम्मद नियाज, हरकेश सैनी,रिंकू सैनी,पवन विश्वकर्मा, राम श्री निर्मल,डॉ प्रकाश यादव आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।