चलती रही सदन की कार्यवाही और भाजपा विधायक वीडियो गेम में मशगूल
यूपी विधानसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान एक भाजपा विधायक तंबाकू खा रहे थे तो एक मोबाइल पर गेम खेलने में व्यस्त थे। समाजवादी पार्टी ने इनका वीडियो वायरल कर सदन की गरिमा तार-तार करने की बात कही है। सपा ने कहा कि इन लोगों ने विधानसभा को मनोरंजन का अड्डा बना रखा है। सपा के अकाउंट से ट्वीट किया गया है कि सदन की गरिमा को तार-तार कर रहे भाजपा विधायक! महोबा से भाजपा विधायक सदन में मोबाइल गेम खेल रहे, झांसी से भाजपा विधायक तंबाकू खा रहे। इन लोगों के पास जनता के मुद्दों के जवाब हैं नहीं और सदन को मनोरंजन का अड्डा बना रहे। बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक !
ये वीडियो 22 सितंबर 2022 के बताए जा रहे हैं। इस दिन सदन की कार्यवाही महिला सदस्यों को समर्पित की गई थी। मुख्यमंत्री योगी ने इस दिन को ऐतिहासिक करार दिया था।