यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : बुधवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम पसियापुरा पदार्थ स्थित रामसरन लाल मेमोरियल इंटर कालेज में राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य जगदीश सक्सेना ने विद्यालय के अध्यापक/ अध्यापिकाओ एवं छात्र-छात्राओं के साथ समता मूलक समाज के प्रणेता संबिधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के महा परिनिर्वाण दिवस पर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करके कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के देश की व्यवस्था को चलाने के लिए बनाए गए संविधान निर्माण एवं देश के विकास के लिए किए गए।
अतुल्यनीय कार्यों को देश सदैव स्मरण रखेगा प्रत्येक भारत वासी का कर्तव्य संविधान का सम्मान करते हुए देश की व्यवस्था के लिए देश हित के कार्यों कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहना है हम सभी को डॉ अंबेडकर जी के विचारों को आत्मसात करते हुए भारत के विकास के लिए अपना योगदान देना चाहिए। डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने समानता स्वतंत्रता और भाईचारे दर्शन पर हमेशा जोर दिया। उन्होंने कहा कि “जीवन लंबा होने की बजाय महान होना चाहिए’। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।