वन्य जीव नील गाय के अवशेष मिले,एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Advertisements

वन्य जीव नील गाय के अवशेष मिले,एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज,

यामीन विकट 

ठाकुरद्वारा : जंगल में नील गाय के अवशेष मिलने पर कोतवाली पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ मिलकर मौके पर पंहुचकर घटना की जांच करते हुए एक अज्ञात के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisements

 

बुधवार की दोपहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के ग्राम दारापुर मदार पुर के जंगल में शमीम पुत्र अज्ञात निवासी शरीफनगर के खेत में एक नील गाय का कटा हुआ शव पड़ा है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पँहुची और उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी को मृत नील गाय की जांच के लिए बुलाया गया।इसके बाद नील गाय के अवशेषों को खेत में ही गहरा गड्डा खोदकर दबा दिया गया। इस मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर चर्चा है कि ग्राम शरीफनगर के कुछ शिकारियों ने इस नील गाय का शिकार किया था और अवशेषों को छोड़कर भाग गए थे। अब देखना है कि इन अज्ञात शिकारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही होती है या नहीं।

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *