लाखों के जेवर व दो बच्चों संग महिला फरार

Advertisements

लाखों के जेवर व दो बच्चों संग महिला फरार

लोहाघाट के प्रेम नगर पाटन क्षेत्र की एक 27 वर्षीय महिला अपने घर से 52 तोला सोना , नकदी व अपने दो बच्चों संग फरार हो गई महिला के परिजनों के द्वारा लोहाघाट थाने में गुमशुदगी दर्ज कर जल्द से जल्द महिला व बच्चों को ढूंढने की गुहार लगाई है परिजनों के मुताबिक महिला के सास ससुर अपना इलाज कराने के लिए दिल्ली गए हुए थे।

 

Advertisements

 

 

 

 

 

 

घर पर महिला अपने पति व दो बच्चों के साथ थीं महिला का पति अस्वस्थ चल रहा था इसका फायदा उठाते हुए महिला ने अपने पति को दवा की ओवरडोज देकर घर में रखे अपनी ननद व सांस का सोना और नकदी अन्य सामान लेकर अपने 7 व 9 वर्ष के दो बेटों के साथ फरार हो गई परिजनों के मुताबिक महिला 52 तोला सोना व हजारों की नकदी अपने साथ ले गई है लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया कि पुलिस के द्वारा महिला व उसके दो बच्चों को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा कई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

महिला को ढूंढने में एसओजी व साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है जल्द महिला व उसके बच्चों को ढूंढ लिया जाएगा वही महिला के परिजनों के द्वारा नगर के एक व्यापारी पर शक जताया गया है जिसका महिला के घर काफी आना-जाना था जिसकी जांच भी पुलिस के द्वारा करी जा रही है। वहीं पुलिस ने महिला के फेसबुक व इंस्टाग्राम से कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटा ली है मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है वहीं शनिवार को नगर के लोगों व महिला के परिजनों ने लोहाघाट थाने आकर महिला को जल्द ढूंढने की मांग पुलिस से करी है।

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *