वन महोत्सव पर छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता कार्यक्रम में लिया हिस्सा
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा :गुरुवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी हरज्ञान सिंह द्वारा ग्राम जलालपुर खालसा मे स्थित तक्षिला पूर्व माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा पर्यावरण सम्बन्धित चित्र कला बनाई गई वन विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में उपस्थित बच्चो को प्रथम स्थान आराध्या चौहान को मिला दूसरा स्थान मोहमद जायेद एवम तीसरा स्थान आदित्य चौधरी को मिला। प्रतिभाग लेने वाले बच्चो को वन विभाग की तरफ से सेट्रिफिकेट वितरण किया एवम रंग बाटे गए वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे वन महोत्सव जन जागरूक अभियान जिसमे ठाकुरद्वारा में जगह जगह लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है जगह जगह पेड़ लगाए जा रहे है जन प्रतिनिधियों को जोड़ा जा रहा है एवम ठाकुरद्वारा की जनता स्कूली बच्चे को भी शामिल किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में तक्षिला माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य हर्ष कुमार एवम अध्यापक गण वन विभाग के उप वन क्षेत्रीय अधिकारी एम पी सिंह पियूष जोशी वन दरोगा राजेंद्र सिंह वन दरोगा मदनसिंह बीट प्रभारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।