भूमि अधिग्रहण सम्बन्धी शिकायतों को लेकर प्रदर्शन

Advertisements

भूमि अधिग्रहण सम्बन्धी शिकायतों को लेकर प्रदर्शन

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : ग्राम रामूवाला गणेश के ग्रामीणों ने मौज मुंशीगंज की नेशनल हाईवे के लिए अधिग्रहण की गई भूमि से संबंधित शिकायतों को लेकर अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के किसान नेता प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी किसान के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी नहीं होने दी जाएगी। प्रदर्शन कर मांग की गई।

Advertisements

 

 

 

कि अधिग्रहण की गई भूमि का मुआवजा सर्किल रेट 2019 के स्थान पर 2023 के अनुसार दिया जाए। किसानों की गेहूं व सरसों की बर्बाद फसल का मुआवजा दिलवाया जाए। अधिग्रहण की गई भूमि में सही अंश निर्धारण किया जाए। प्राथमिक सर्वे व हदवन्दी से पश्चिम दिशा में लगभग 20 फीट भूमि अतिरिक्त अधिग्रहण की गई है जो मुआवजे की सीमा के बाहर है। उसका मुआवजा सुनिश्चित किया जाए यह दूरी पशुपति के पास से लेकर मुंशीगंज के पास में रोड तक है। अधिग्रहण की गई। भूमि व उसके अंतर्गत आने वाले निजी नलकूप बोरवेल तथा पेड़ों का मुआवजा तत्काल दिया जाए। गाटा संख्या 8 /2 मौजा साहबगंज में दो किसानों पर राधा देवी व राजपाल सिंह की भूमि अधिग्रहण की गई है लेकिन मुआवजा सूची में नाम नहीं है। सूची में नाम नही है।

 

 

जबकि प्रथम सूची में नाम दर्शाये गए थे। नाम शामिल किए जाएं प्रदर्शन कर चेतावनी दी गई की तत्काल मांगों को पूरा नहीं किया गया तो किसान आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष प्रांतीय अध्यक्ष कामरेड धर्मपाल सिंह नरेश सिंह अर्जुन सिंह भीम सिंह प्रीतम सिंह पाल बलराम सिंह नवाब नौशाद अली रघुवेंद्र सिंह किशन सिंह राजकुमार महेंद्र सिंह रोहिताश यादव आदि मौजूद रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *