सेंचुरी कंपनी के लिए काम करने का स्थानीय प्रशासन पर लगाया आरोप

Advertisements

सेंचुरी कंपनी के लिए काम करने का स्थानीय प्रशासन पर लगाया आरोप

यामीन विकट

 ठाकुरद्वारा : भारतीय किसान यूनियन चढूनी का आरोप है कि बीती 3 मई को भगतपुर क्षेत्र के ग्राम बथुआ खेड़ा स्थित सेंचुरियन कंपनी के कर्मचारियों ने पहले तो 30/3/24 को प्रशासन के साथ तय हुई शर्तो को तोड़ा और विवादित स्थान पर निर्माण कार्य शुरू किया मना करने पर सेंचुरी कंपनी के कर्मचारियों ने महिलाओ के साथ छेड़छाड़ और गाली गलोंच की। शोर मचने पर पहुंचे स्थानीय निवासियों के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है

Advertisements

 

 

 

जिसमे लगभग 60 लोगो का नाम है और जिनके साथ अभद्रता हुई उनका प्रार्थना पत्र भी पुलिस ने नही लिया इससे साफ होता है कि ठाकुरद्वारा का पूरा प्रशासन साफ तौर पर सेंचुरी कंपनी के लिए काम कर रहा है और जबरिया किसानों के खिलाफ मुकदमे लिख कर किसानो को कमजोर कर रहे है। जो प्रशासन की रणनीति का हिस्सा है।

 

 

 

 

बी के यू चढूनी कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन सभी बातों के मध्य नजर भारतीय किसान यूनियन चढूनी की राष्ट्रीय स्तर की एक मीटिंग जल्द होगी और रणनीति बनाकर सेंचुरी कंपनी से सख्ती से निपटा जाएगा और प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के बी के यू चढूनी के पदाधिकारी अब धरना स्थल पर डेरा डालेंगे तथा सेंचुरी कंपनी और स्थानीय प्रशासन से सीधा लड़ाई शुरू की जाएगी।

 

 

 

 

चुनाव पश्चात आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भी बी के यू चढूनी का शीर्ष नेतृत्व भेंट कर समस्या को बताएगा यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान उत्तराखंड की सभी प्रदेश अध्यक्षों को तैयार रहने के लिए अनुरोध किया जा चुका है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *