थाना प्रभारी बंडा के खिलाफ कार्यवाही की मांग,भारतीय किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन

Advertisements

थाना प्रभारी बंडा के खिलाफ कार्यवाही की मांग,भारतीय किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन

फै़याज़ 

पुवायां से शाहजहांपुर के लिए किया पैदल कूच

Advertisements

शाहजहांपुर : थाना अध्यक्ष बंडा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने पुवायां से शाहजहांपुर के लिए पैदल कूच किया। भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं की मांग है कि थाना अध्यक्ष बंडा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर किया जाए।

 

 

 

किसान यूनियन के पदाधिकारियों का आरोप है कि बंडा थाना अध्यक्ष ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया है। भारतीय किसान यूनियन भानु शाखा के जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यादव और यूनियन के जिला संगठन मंत्री सन्त कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आज सैकड़ों किसानों ने सीओ पुवायां के आफिस से शाहजहांपुर स्थित एसपी आफिस के लिए पैदल कूच किया। किसान यूनियन का आरोप है कि बंडा थाना अध्यक्ष ने चुनाव में मतदान बहिष्कार करने के आरोप में किसान यूनियन के कार्यकर्ता को बिना जांच किए ही मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया था।

 

 

 

इस बात की जानकारी जब यूनियन के जिला अध्यक्ष को हुई तो वह थाने पर गए , तो आरोप है कि थानेदार ने उनके साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसी बात से नाराज किसान यूनियन ने बंडा इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए पहले सीओ पुवायां के कार्यालय परिसर में धरना दिया जब वहां पर उनकी मांग नही मानी गई तो किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शाहजहांपुर के लिए कूच कर दिया है।

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *