ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र निवासी व्यक्ति की उत्तराखंड में करेंट से मौत,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : काशीपुर (उत्तराखंड) के कुंडेसरी में कार्यरत ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के ग्राम सरकड़ा विश्नोई निवासी गजेन्द्र सिंह चौहान का 30 वर्षीय पुत्र योगेन्द्र की बुद्धवार को अपने किराये के मकान की छत पर टलहते समय, छत पर फिसलने से , मकान के सामने विद्युत लाइन के तार पर हाथ चला गया। बिजली की लाइन का एक तार बांह में फंस गया। जिससे योगेन्द्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोपहर बाद काशीपुर से पोस्टमॉर्टम होने के बाद मृतक के शव को सरकड़ा विश्नोई स्थित आवास पर लाया गया।
इस घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। योगेन्द्र सिंह की मृत्यु से माता – पिता भाई – बहनों सहित, योगेन्द्र की पत्नी शिखा और पुत्र पियूष चौहान (लगभग 4 वर्ष) और छोटे पुत्र नित्यानन्द चौहान (लगभग 15 माह) का रो – रोकर बुरा हाल है।