राहुल गांधी से मिले कांग्रेस नेता सलीम अख्तर, बहेड़ी की सियासत में तेज हुईं चुनावी चर्चाएं, बहेड़ी में चुनावी समीकरणों पर शुरू हुई चर्चा

Advertisements

राहुल गांधी से मिले कांग्रेस नेता सलीम अख्तर, बहेड़ी की सियासत में तेज हुईं चुनावी चर्चाएं, बहेड़ी में चुनावी समीकरणों पर शुरू हुई चर्चा

शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश 

बरेली : बहेड़ी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हाजी जमील अहमद के पुत्र एवं कांग्रेस नेता सलीम अख्तर की कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हुई मुलाकात के बाद बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संभावित राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। क्षेत्र में चर्चा है कि यदि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में सलीम अख्तर को अपना प्रत्याशी बनाती है तो बहेड़ी विधानसभा का चुनावी मुकाबला काफी रोचक हो सकता है। स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रियता और जनसंपर्क को लेकर समर्थकों में उत्साह भी देखा जा रहा है।

Advertisements

 

 

 

मुलाकात के बाद सलीम अख्तर ने कहा कि बहेड़ी नगर पालिका में उनके कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों से जनता भली-भांति परिचित है। उन्होंने दावा किया कि नगर के लगभग सभी मोहल्लों में सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य कराए गए, जिनका लाभ आज भी लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नगर की ऐसी कोई गली नहीं है, जहां विकास कार्य न हुए हों। सलीम अख्तर ने कहा कि जनता का विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

 

 

सलीम अख्तर ने कहा कि यदि विधानसभा क्षेत्र की जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि बहेड़ी विधानसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और अन्य जनसुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

 

 

राहुल गांधी से हुई इस मुलाकात के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं। आम लोगों से लेकर राजनीतिक कार्यकर्ताओं तक के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अभी किसी संभावित प्रत्याशी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इस मुलाकात ने बहेड़ी की राजनीति में नई चर्चाओं को जरूर जन्म दे दिया है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *