महिला कांग्रेस सदस्यों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Advertisements

महिला कांग्रेस सदस्यों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन,

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस पश्चिम जोन की महिला सदस्यों ने नारी सम्मान,बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था आदि मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

Advertisements

 

बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्ला पुर लेदा में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस पश्चिम जोन की जिलाध्यक्ष जेहरा बी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस सदस्यों ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस सदस्यों का कहना था कि प्रदेश सरकार बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, महिलाओं के साथ हो रही दुराचार की घटनाओं, उत्पीड़न, की घटनाओं को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।सरकार के इस नाकारे पन से महिलाओं में असुरक्षा की भावना व्याप्त है, महिला कांग्रेस सदस्यों का ये भी कहना था कि प्रदेश सरकार गलत तरीके से बुलडोजर का इस्तेमाल कर कानून व्यवस्था को किनारे कर काम कर रही है। इस मौके पर पूर्व प्रधान शबनम,सरिता,बानो, सावित्री, अफसाना,रेज़ा, शहनाज आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *