मनोज कांबोज की मजबूत दावेदारी से वार्ड 36 में खलबली

Advertisements

मनोज कांबोज की मजबूत दावेदारी से वार्ड 36 में खलबली

अज़हर मलिक

काशीपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 36 में इस बार पार्षद चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। लंबे समय से एक ही परिवार का वर्चस्व रहने वाले इस वार्ड में पहली बार मनोज कांबोज की मजबूत दावेदारी ने चुनावी समीकरण बदल दिए हैं। जनता के बीच अपनी सक्रियता और प्रभावशाली छवि के चलते मनोज कांबोज को वार्ड का सबसे मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है।

Advertisements

 

मनोज कांबोज युवाओं के बीच एक खास पकड़ रखते हैं और वार्ड के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े नजर आते हैं। उनका कहना है कि पिछले कई वर्षों से पार्षद बनने वाले लोग चुनाव जीतने के बाद वार्डवासियों की समस्याओं से मुंह मोड़ लेते हैं। मनोज का आरोप है कि जरूरत पड़ने पर मौजूदा प्रतिनिधि अपने घरों से बाहर तक नहीं निकलते, यहां तक कि उनके किसी फॉर्म पर मोहर लगवाने तक के लिए लोग परेशान हो जाते हैं।

 

 

 

स्थानीय निवासी शाकिर का कहना है कि मनोज कांबोज पहले से ही लोगों के लिए हर समय उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने कहा, “जब बिना पार्षद बने ही वे लोगों की इतनी मदद कर रहे हैं, तो पार्षद बनने के बाद उनका योगदान और भी बड़ा होगा। वे हर समस्या में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं।”

 

 

 

 

पठान शाहरुख ने भी मनोज कांबोज की तारीफ करते हुए कहा कि वार्ड में लंबे समय से एक ही परिवार का दबदबा रहा है, लेकिन जनता के काम कभी प्राथमिकता में नहीं रहे। उन्होंने बताया, “अगर किसी काम से पार्षद के पास जाना हो तो घंटों इंतजार करना पड़ता है, और फिर भी काम हो या न हो, इसकी कोई गारंटी नहीं होती। इसके उलट मनोज कांबोज ने हमेशा वार्ड के लोगों की मदद की है और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया है।”

 

 

 

 

मनोज कांबोज की इस दावेदारी ने न सिर्फ पुराने पार्षद परिवार के बीच हलचल मचा दी है, बल्कि चुनाव को भी दिलचस्प बना दिया है। लोग बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं और मनोज कांबोज को एक बेहतर विकल्प के रूप में देख रहे हैं। अब यह देखना होगा कि वार्ड 36 की जनता क्या फैसला करती है और क्या लंबे समय से जारी परंपरा को तोड़कर नए चेहरे को मौका देती है।

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *