उत्तराखंड में 5 IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल, देखें पूरी लिस्ट

Advertisements

उत्तराखंड में 5 IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल, देखें पूरी लिस्ट

 

 

Advertisements

देहरादून से इस वक्त की बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड शासन ने राज्य के 5 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में अहम बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। शासन स्तर पर जारी किए गए आदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर फेरबदल किया गया है, जिसमें नमामि गंगे, स्वजल, सूचना प्रौद्योगिकी और जिला विकास प्राधिकरण जैसे विभाग शामिल हैं।

 

सबसे बड़ा बदलाव आईएएस रणवीर चौहान को लेकर हुआ है। अब तक वे निदेशक नमामि गंगे परियोजना की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन अब उनसे यह कार्यभार वापस ले लिया गया है। उनकी जगह आईएएस विशाल मिश्रा को नमामि गंगे परियोजना का नया निदेशक बनाया गया है।

 

इसके अलावा, आईएएस अपूर्वा पांडेय को निदेशक स्वजल के रूप में नई भूमिका दी गई है। स्वजल विभाग राज्य में ग्रामीण पेयजल योजनाओं और स्वच्छता मिशनों को संचालित करता है, ऐसे में यह जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है।

 

आईएएस गौरव कुमार को भी अब नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें उत्तराखंड शासन में अपर सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग बनाया गया है। डिजिटल उत्तराखंड की दिशा में इस बदलाव को तकनीकी स्तर पर बड़ी कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

 

वहीं, आईएएस नितिका खंडेलवाल को उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के पद पर नियुक्त किया गया है। जिला विकास प्राधिकरण की भूमिका जिले में शहरी नियोजन और विकास कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

 

इस प्रशासनिक फेरबदल को राज्य में बेहतर सुशासन और कार्यक्षमता बढ़ाने के दृष्टिकोण से एक ठोस कदम के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही कुछ और अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव हो सकता है।

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *