🚨 उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई जिलों के पुलिस मुखिया बदले, जानिए किसे मिली नई कमान
देहरादून: उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-1 ने 25 नवंबर 2026 को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 17 अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। इस फेरबदल में नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, पौड़ी, टिहरी, चमोली और बागेश्वर सहित कई जिलों के पुलिस कप्तानों की जिम्मेदारी बदली गई है।
जिलों के पुलिस मुखियाओं में ये हुए बड़े बदलाव
- ऊधमसिंहनगर: मणिकान्त मिश्र को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर बनाया गया है (पहले पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना थे)। वहीं, ऊधमसिंहनगर के एसएसपी रहे अजय गणपति कुम्भार को सेनानायक, एस.डी.आर.एफ. भेजा गया है।
- नैनीताल: अर्पण यदुवंशी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की कमान सौंपी गई है (पहले सेनानायक, एस.डी.आर.एफ. थे)। नैनीताल के एसएसपी रहे मंजूनाथ टी.सी. को सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रूद्रपुर तैनात किया गया है।
- पौड़ी: देवेन्द्र पींचा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी बनाया गया है (पहले सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रूद्रपुर थे)। पौड़ी के एसएसपी रहे सर्वेश पंवार को पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है।
- टिहरी: सरिता डोबाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी नियुक्त किया गया है (पहले पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय थीं)। टिहरी की एसएसपी रहीं श्वेता चौबे को सेनानायक, आई.आर.बी., द्वितीय बनाया गया है।
- चमोली: अमित श्रीवास्तव-II को पुलिस अधीक्षक चमोली की जिम्मेदारी दी गई है (पहले पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय थे)। चमोली के एसपी रहे सुरजीत पंवार को पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
- बागेश्वर: जगदीश चन्द्र को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर बनाया गया है (पहले पुलिस अधीक्षक, नगर, नैनीताल थे)। बागेश्वर के एसपी रहे जितेन्द्र मेहरा को पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय तैनात किया गया है।
अन्य अधिकारियों की नई तैनाती
- पंकज भट्ट: सेनानायक, 46वीं वाहिनी पी.ए.सी., रूद्रपुर से सेनानायक, आई.आर.बी. प्रथम बैलपड़ाव।
- अमित श्रीवास्तव-I: पुलिस अधीक्षक, सी०आई०डी० सेक्टर, देहरादून से पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना।
- विशाखा अशोक भदाणे: सेनानायक, आई.आर.बी., द्वितीय से पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय।
- हरीश वर्मा: सेनानायक, आई.आर.बी. प्रथम बैलपड़ाव से सेनानायक, 46वीं वाहिनी पी.ए.सी., रूद्रपुर।
- शाहजहाँ जावेद खान: अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय से पुलिस अधीक्षक, फायर सर्विस।
सचिव शैलेश बगौली द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अविलंब कार्यभार ग्रहण कर कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।