तिलहर हाईवे पर फॉर्च्यूनर ने ली युवक की जान, शाहजहांपुर से आ रही कार ने मारी टक्कर

Advertisements

तिलहर हाईवे पर फॉर्च्यूनर ने ली युवक की जान, शाहजहांपुर से आ रही कार ने मारी टक्कर

फैयाज़ साग़री

तिलहर नेशनल हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब शाहजहांपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक फॉर्च्यूनर कार ने पावर हाउस के सामने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक आरिफ उर्फ राजू, निवासी मोहल्ला नितगंजा तिलहर, सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisements

 

स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं हादसे के बाद फॉर्च्यूनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाईवे पर रफ्तार का कहर एक और परिवार को तबाह कर गया।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *