महिलाओं की सुरक्षा व शिक्षा को लेकर सपा महिला सभा का प्रदर्शन

Advertisements

महिलाओं की सुरक्षा व शिक्षा को लेकर सपा महिला सभा का प्रदर्शन

फैयाज़ साग़री

–कलेक्ट्रेट पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, कहा बेटियों को नहीं मिल रही सुरक्षा और शिक्षा का अधिकार

Advertisements

 

शाहजहांपुर। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और शिक्षा के अधिकार में कटौती को लेकर समाजवादी पार्टी महिला सभा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ केवल एक नारा बनकर रह गया है। जबकि ज़मीनी हकीकत इसके विपरीत है। प्रदर्शन के बाद महिला सभा ने राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बेटियों की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा ने कहा कि सरकार गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों के बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीनने का काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि समाजवादी पार्टी की महिला सभा ऐसे किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी और संघर्ष तेज किया जाएगा। खिरनी बाग स्थित जीआईसी मैदान के पास एकत्रित होकर महिला कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा में समानता को लेकर तीखे स्वर सुनाई दिए। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव सरिता सागर, सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान, नेत्री डॉ. सुची कश्यप, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव सैयद रिजवान अहमद, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, महिला सभा उपाध्यक्ष जाफरीन, नगर अध्यक्ष पार्वती सैनी, जिला सचिव आरती यादव, खुर्शीदा बेगम, सिमरन, कृष्णा कठेरिया, शीतल कुमारी केवट, मुस्कान, ज़ेबा, लीलावती, रुकैया, सावित्री कठेरिया, रोशन, राजदा, गुलशन, सविंदा पटेल, अफरोज, निशा, नीशू श्रीवास्तव, अनिता राना, सुनीता, रीता सागर, मुन्नी सिंह ठाकुर, रामवती जाटव आदि मौजूद रहीं।

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *