बिंदुखत्ता में 12 जनवरी से सजेगा ‘उत्तरायणी कौतिक’ मेला: खेल और संस्कृति का दिखेगा संगम, 10 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका!
मुकेश कुमार
बिंदुखत्ता: उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक विरासत और खेलों को बढ़ावा देने के लिए आगामी 12 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक ‘उत्तरायणी कौतिक मेला बिंदुखत्ता’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस पांच दिवसीय महोत्सव में स्कूली बच्चों, युवाओं और महिला समूहों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच मिलेगा।
प्रतियोगिताओं का पूरा शेड्यूल:
मेले को लेकर आयोजकों ने विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है:
12 जनवरी: वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता से आगाज।
13 जनवरी: खो-खो, रस्सी कूद, निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता।
14 जनवरी: महिला समूहों के लिए मेहंदी और स्कूलों की नृत्य प्रतियोगिता।
15 जनवरी: गायन प्रतियोगिता, महिला समूह नृत्य और रोमांचक कुर्सी दौड़।
16 जनवरी: स्कूलों और महिला समूहों के भव्य नृत्य मुकाबलों का फाइनल और पुरस्कार वितरण।
इनामों की बौछार:
प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों पर इनामों की बारिश होगी। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली टीम को ₹5100, द्वितीय को ₹2100 और तृतीय स्थान पर ₹1100 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
महत्वपूर्ण नियम और शर्तें:
मेला समिति के अध्यक्ष दीप जोशी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में जूनियर (कक्षा 8 तक) और सीनियर (कक्षा 9 से 12 तक) वर्ग भाग ले सकते हैं। सामूहिक नृत्य के लिए न्यूनतम 10 प्रतिभागियों का होना अनिवार्य है। एक प्रतिभागी अधिकतम तीन प्रतियोगिताओं में ही हिस्सा ले सकता है।
सावधान! समय कम है:
अगर आप भी इस कौतिक का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 है। फॉर्म के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी अनिवार्य है।
अधिक जानकारी व फॉर्म के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें:
7302740923, 9997006861, 9756169850, 7409136314, 7078806999, 9917718765, 9758113300, 7055309999




