छेड़छाड़ के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने दबोचा, तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार, युवती से छेड़छाड़ के मुकदमे में फरार चल रहा था आरोपी, चेकिंग के दौरान पकड़ा गया

Advertisements

छेड़छाड़ के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने दबोचा, तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार, युवती से छेड़छाड़ के मुकदमे में फरार चल रहा था आरोपी, चेकिंग के दौरान पकड़ा गया

शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश 

बरेली : कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे के अलावा आर्म्स एक्ट में भी कार्रवाई की है।

Advertisements

 

 

जानकारी के अनुसार, बीते 14 अप्रैल को एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। इस मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी।

 

 

इसी क्रम में आज पुलिस को एक चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अफसर उर्फ साहिल नाम के युवक को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पेंटिंग और राजमिस्त्री का काम करता है। उसने युवती से एकतरफा लगाव होने की बात कही और बार-बार संपर्क करने की कोशिश की बात स्वीकार की। युवती द्वारा विरोध करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोपी ने यह भी बताया कि उसने अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखा हुआ था।

 

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में भी अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *