Kichha news : गणतंत्र दिवस पर कांग्रेसियों ने किच्छा में शुरू की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा
किच्छा : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देश भर में शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा का समापन हो गया है। भारत जोड़ो यात्रा की सह यात्रा के रूप में कांग्रेसियों द्वारा अब “हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा” शुरू की जा रही है। किच्छा में कांग्रेसियों ने विधायक कार्यालय पर गणतंत्र दिवस मनाया और ध्वजारोहण किया।
गणतंत्र दिवस के मौके पर शुरू की गई यात्रा के अंतर्गत कांग्रेसियों द्वारा घर घर जाकर राहुल गांधी एवं कांग्रेश के संदेश को पहुंचाने का काम किया जाएगा। उधम सिंह नगर जिले के किच्छा विधानसभा में कांग्रेसियों ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। इस वर्ष 2023 में 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेश की इस यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है।
किच्छा में कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बबलू के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा के तहत दर्जनों कांग्रेसियों ने नगर के आवास विकास क्षेत्र में डोर टू डोर पहुंचकर जनता को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया और मोदी सरकार पर जन विरोधी एवं विकास विरोधी होने का आरोप लगाया।
https://youtube.com/shorts/ryLF9TFxwuw?feature=share