बुजुर्ग महिला के साथ ठगी करने वाले ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार काशीपुर
अज़हर मलिक
लोगों के साथ-शातिराना अंदाज में ठगी करने वाले दो ठगों को आईटीआई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है। एक शातिर ठग के पास से 315 बोर का तमंचा के साथ जिंदा कारतूस और ₹47500 की नकदी बरामद की है। और दूसरे के पास से 12बोर के तमंचे के साथ जिंदा कारतूस और 46 सो रुपए एक बजाज पल्सर मोटर साईकिल बरामद हुई हैं।
आपको बता दें बीती 27 फरवरी के दिन इन दोनों ठगों ने बुजुर्ग महिला के साथ ठगी की थी जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टीमें गठित की और मामले की जांच में जुट गई। दिनांक 27.02.2023 को तेन्जिंग डोलकर पुत्री स्व0 कृमा लैसी निवासी धानाचुली थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल हाल एकाउंटेन्ट प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र नारायण नगर थाना आईटीआई मो0नं0 80775***** ने तहरीरी सूचना दिनांक 27-02-2023 को चैती चौराहा फायर स्टेशन के पास स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया से रूपये निकालने के बाद रूपयो को गिनते समय बगल में खड़े दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनसे नोटो के सीरीज चैक करने हेतु बताने तथा वादिनी के पैसे गिनते-गिनते नोटो की गड्डियो में से ठगी कर 41,500/- रूपये चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में आईटीआई थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। ठगो की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.02.2023 को पतारसी सुरागरसी कर मुखबिर की सूचना पर आरोपी मुस्तफा पुत्र सब्बीर अली जाफरी निवासी हिल व्यू अपार्टमेंट मकान नं. 104 फर्स्ट फ्लोर बी विंग कौसा रशीद कम्पाउण्ड थाना मुम्बरा जिला ठाणे (महाराष्ट्र) उम्र 40 वर्ष
जहीर अब्बास पुत्र श्री जहूर हुसैन निवासी हिल व्यू अपार्टमेंट मकान नं. 301 थर्ड फ्लोर बी विंग कौसा रशीद कम्पाउण्ड थाना मुम्बरा जिला ठाणे (महाराष्ट्र) उम्र 42 वर्ष
को शिवलालपुर अमरझण्डा से बालाजी मन्दिर वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के दौराने दोनों की जामातलाशी में मुस्तफा के कब्जे से
एक तमंचा 315 बोर 01 जिन्दा कारतूस व 500 रूपये के 95 नोट कुल 47500/- रूपये और जहीर अब्बास उपरोक्त के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर एक जिन्दा कारतूस व 500 रूपये के 92 नोट कुल 46000/- रूपये बरामद हुए
आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गयी तो पूछताछ के दौरान बताया कि हम दोनों मौसेरे भाई हैं । हम लोग नग-पत्थर का काम करते है तथा चलते फिरते चोरी करते हैं ।
साहब हम दिनांक 22.02.2023 को अपने घर से चले थे तथा दिनांक 24.02.2023 को नैनीताल पहुँचे । नैनीताल में दो दिन रुकने के बाद दिनांक 27.02.23 को हम लोगों के पैसे खत्म हो गये थे । हम दोनों के पास कुछ रुपये थे, जिन्हें लेकर हम एसबीआई बाजपुर गये । हम दोनों को हाथ की सफाई आती है, जिससे हम बैंक में लोगों के पैसों को अपने हाथ में लेकर हाथ की सफाई से उनके कुछ पैसे चोरी कर लेते हैं, जिसका उनको पता नहीं चलता । जब तक पैसे चोरी होने का पता चलता है तब तक हम बैंक से बाहर चले जाते हैं । हमें बाजपुर बैंक में एक बुजुर्ग व्यक्ति मिला था जिसके पास 500-500 रुपये के नोटों की 2 गड्डियां थी । हम दोनों ने नोटों के सीरियल नंबर चैक करने के बहाने बुजुर्ग से रुपये लेकर हाथ की सफाई से उसके 77000 रुपये चोरी कर लिये तथा उसके बाद हम दोनों मोटर साइकिल से काशीपुर आ गये और काशीपुर एसबीआई बैंक में हमें एक महिला मिली ।
जिसके पास 500-500 रुपये की 2 गड्डियां थी । मुस्तफा ने उसे बोला कि आपके पास जो नोट हैं, उसमें कुछ नोट नकली हैं और दोनों गड्डियां अपने हाथ में ले ली तथा उनमें से हम दोनों ने 41,500 रुपये चोरी कर लिये तथा हम दोनों बैंक से मेरी पल्सर मोटर साईकिल से मुरादाबाद चले गये थे । रात को वहीं रुकने के बाद आज फिर हम लालच में काशीपुर में घटना को अन्जाम देने आये थे ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
(1) मुस्तफा पुत्र सब्बीर अली जाफरी निवासी हिल व्यू अपार्टमेंट मकान नं. 104 फर्स्ट फ्लोर बी विंग कौसा रशीद कम्पाउण्ड थाना मुम्बरा जिला ठाणे महाराष्ट्र उम्र 40 वर्ष ,
(2) जहीर अब्बास पुत्र श्री जहूर हुसैन निवासी हिल व्यू अपार्टमेंट मकान नं. 301 थर्ड फ्लोर बी विंग कौसा रशीद कम्पाउण्ड थाना मुम्बरा जिला ठाणे महाराष्ट्र उम्र 42 वर्ष,
बरामदा माल का विवरण
अभियुक्तगण शातिर अपराधी हैं जिनके विरुद्ध महाराष्ट्र के थानो में भी अभियोग पंजीकृत हैं । जिनका विवरण निम्नवत है ।
• आपराधिक इतिहास अभियुक्त मुस्तफा पुत्र सब्बीर अली जाफरी निवासी हिल व्यू अपार्टमेंट मकान नं. 104 फर्स्ट फ्लोर बी विंग कौसा रशीद कम्पाउण्ड थाना मुम्बरा जिला ठाणे महाराष्ट्र उम्र 40 वर्ष ,
1-एफआईआर नं0 85/2015 धारा 420/34 आईपीसी थाना कलाचौकी -(मुम्बई)
2-एफआईआर नं0 263/2011 धारा 420/406/34 आईपीसी थाना हडपसर-(पुणे)
3-एफआईआर नं0 200/2010 धारा 420/34 आईपीसी थाना शहकारनगर -(पुणे)
4-एफआईआर नं0 113/2014 धारा 392/34 आईपीसी थाना कालवा -(महाराष्ट्र)
5- एफआईआर नं0 233/2013 धारा 170/420/34 आईपीसी थाना कलाचौकी (मुम्बई)
6- एफआईआर नं0 1179/2014 धारा 392/34 आईपीसी थाना कालवा-(महाराष्ट्र)
7- एफआईआर नं0 243/2009 धारा 170/420/34 आईपीसी थाना नागपाड़ा-(मुम्बई)
8- एफआईआर नं0 443/2010 धारा 170/420/34 आईपीसी थाना कलमबोली–(मुम्बई)
9- एफआईआर नं0 371/2017 धारा 379/114 आईपीसी थाना सलाबतपुरा
10- एफआईआर नं0 49/2023 धारा 379/411 आईपीसी थाना आईटीआई उधमसिंहनगर
11- एफआईआर नं0 53/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना आईटीआई उधमसिंहनगर
12- एफआईआर नं0 134/2023 धारा 379/411 आईपीसी थाना बाजपुर उधमसिंहनगर
आपराधिक इतिहास अभियुक्त- जहीर अब्बास पुत्र श्री जहूर हुसैन निवासी हिल व्यू अपार्टमेंट मकान नं. 301 थर्ड फ्लोर बी विंग कौसा रशीद कम्पाउण्ड थाना मुम्बरा जिला ठाणे महाराष्ट्र उम्र 42 वर्ष,
1-, एफआईआर नं0 49/2023 धारा 379/411 आईपीसी थाना आईटीआई उधमसिंहनगर
2- एफआईआर नं0 53/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना आईटीआई उधमसिंहनगर
3- एफआईआर नं0 134/2023 धारा 379/411 आईपीसी थाना बाजपुर उधमसिंहनगर
• पुलिस टीम का विवरण –
1 – श्री आशुतोष कुमार सिंह – प्रभारी निरीक्षक, थाना आईटीआई
2 – एसआई जितेन्द्र कुमार – प्रभारी चौकी पैगा, थाना आईटीआई
3 – एसआई राकेश राय – थाना आईटीआई
4 – एचसी 176 वीरेन्द्र राणा – थाना आईटीआई
5 – कानि0 854 अमित राणा – थाना आईटीआई
6 – कानि0 767 जितेन्द्र नेगी – थाना आईटीआई
7 – कानि0 783 गणेश मेहरा – थाना आईटीआई
8 – कानि0 909 नीरज शुक्ला – थाना आईटीआई
9 – कानि0 1160 गिरीश काण्डपाल – थाना आईटीआई
10 – कानि0 328 दलीप सिंह – थाना आईटीआई