रामनगर पहुंची सल्ट क्षेत्र की महा होली

Advertisements

रामनगर पहुंची सल्ट क्षेत्र की महा होली

मोहम्मद कैफ खान

 

Advertisements

एंकर होली पर्व नजदीक आते ही रामनगर में होली का रंग जमने लगा है। जिसके चलते शुक्रवार को प्रयास सेवा संस्था के तत्वधान में आयोजित महा होली सल्ट क्षेत्र से भ्रमण करते हुए रामनगर के विभिन्न इलाकों में पहुंची।

 

 

 

 

 

 

जहां जगह-जगह पर होली में शामिल लोगों का जोरदार स्वागत किया गया। तो वही इस महा होली में शामिल महिला एवं पुरुष होल्यारो ने होली गीतों पर जमकर थिरकते हुए एक दूसरे पर अबीर गुलाल डालकर होली पर्व की बधाई दी।

 

 

 

 

 

 

कार्यक्रम के आयोजक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने बताया कि संस्था द्वारा वर्ष 2004 से इस होली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमारे बुजुर्ग होली की इस विधा को हमारे लिए छोड़ गए थे। और हमने इसे आगे बढ़ाने का प्रयास किया है।

 

 

 

 

 

तथा आज की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति को भूल रही है। तथा अपनी संस्कृति को जीवित रखने को लेकर और युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज होली में कुछ रौनक कम है। इसका मुख्य कारण बढ़ती महंगाई है। लेकिन फिर भी लोगों में उत्साह कम नहीं है। इस होली का समापन सल्ट में ही किया जाएगा।

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *