गन्ने से भरे वाहनों के खाली न होने पर किसानों ने चीनी मिल पर किया हंगामा
अज़हर मलिक
ठाकुरद्वारा सोमवार को त्रिवेणी शुगर मिल रानी नांगल में किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों ने आरोप लगाया कि पिछले 3 दिनों से किसान लगभग 14 घंटे शुगर मिल के यार्ड में रहने के लिए मजबूर है इससे पहले उनके गन्ने का भरा वाहन खाली नहीं हो रहा है। इसके साथ साथ मिल प्रबंधन अपने निजी ट्रांसपोर्ट को जल्दी खाली करा रहा है इस बारे में किसान नेता प्रीतम सिंह ने शुगर मिल के गेट इंचार्ज विनोद कुमार को अवगत कराया और और कहा कि यार्ड में खड़े हुए किसानों का समय भी कीमती है।
उनके समय को नष्ट न कराएं। गन्ना आपूर्ति हेतु 14 घंटे यार्ड में खड़े रहने से किसान अपना शोषण महसूस कर रहे हैं गेट इंचार्ज ने जल्द ही समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ता तथा किसानो द्वारा मांग की गई है कि किसानों के वाहन नियम के अनुसार 6 घंटे के भीतर खाली करवाऐ जाए तथा किसानों को उन्नतशील किस्म का गन्ने का बीज 15023,14201 आदि गन्ने का समर्थन मूल्य अर्थात मिल रेट 350 रुपये प्रति कुंटल उपलब्ध कराया जाए। निजी ट्रांसपोर्ट खाली कराने का समय निर्धारित कर किसानों को अवगत कराया जाए अन्यथा किसान आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान किसान यशपाल सिंह सुरेश सिंह बृजपाल सिंह राम सिंह कुलदीप सिंह महेंद्र सिंह रोहिताश सिंह हरपेंद्र सिंह सचिन कुमारप्रेस विज्ञप्ति।
आज दिनांक 13 मार्च 2023 को त्रिवेणी शुगर मिल रानी नांगल में किसानों ने हंगामा किया तथा किसानों ने आरोप लगाया कि पिछले 3 दिनों से किसान लगभग 14 घंटे शुगर मिल के यार्ड में रहने के लिए मजबूर है इससे पहले उसके गन्ने का भरा वाहन खाली नहीं हो रहा है और इसके साथ साथ मिल प्रबंधन अपने निजी ट्रांसपोर्ट को जल्दी खाली करा रहा है इस बारे में किसान नेता प्रीतम सिंह ने शुगर मिल के गेट इंचार्ज विनोद कुमार को अवगत कराया और और कहा कि यार्ड में खड़े हुए किसानों का समय भी कीमती है उनके समय का दुरुपयोग ने कराएं गन्ना आपूर्ति हेतु 14 घंटे यार्ड में खड़े रहने से किसान अपना शोषण महसूस कर रहे हैं।
https://zeenews.india.com/people/disha-patani-sets-temperature-soaring-with-white-bikini-top-and-mini-skirt-see-video-2583274.html
गेट इंचार्ज ने जल्द ही समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया इस पर किसान शांत हुए। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ता तथा किसान मांग करते हैं कि किसानों के वाहन नियम के अनुसार 6 घंटे के भीतर खाली करवाऐ जाए तथा किसानों को उन्नतशील किस्म का गन्ने का बीज 15023,14201 आदि गन्ने का समर्थन मूल्य अर्थात मिल रेट ₹350 प्रति कुंटल उपलब्ध कराया जाए तथा निजी ट्रांसपोर्ट खाली कराने का समय निर्धारित कर किसानों को अवगत कराया जाए अन्यथा किसान आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान किसान यशपाल सिंह, सुरेश सिंह, बृजपाल सिंह, राम सिंह, कुलदीप सिंह महेंद्र सिंह,रोहिताश सिंह, हरपेंद्र सिंह, सचिन कुमार, तथा सुरेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।