750 आर्टिस्ट्स और 2700 VFX शॉट्स! निखिल सिद्धार्थ की ‘स्वयंभू’ बनेगी विजुअल्स का महा-धमाका

750 आर्टिस्ट्स और 2700 VFX शॉट्स! निखिल सिद्धार्थ की ‘स्वयंभू’ बनेगी विजुअल्स का महा-धमाका
Advertisements

750 आर्टिस्ट्स और 2700 VFX शॉट्स! निखिल सिद्धार्थ की ‘स्वयंभू’ बनेगी विजुअल्स का महा-धमाका

साउथ सुपरस्टार Nikhil Siddhartha की मोस्ट अवेटेड फिल्म Swayambhu लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का टीज़र और पहला गाना ‘रा रा धीवरा’ पहले ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुके हैं, और अब मेकर्स ने फिल्म के VFX वर्क को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में एक BTS (Behind The Scenes) वीडियो शेयर किया है, जिसमें निखिल सिद्धार्थ और मशहूर सिनेमैटोग्राफर K. K. Senthil Kumar खुद VFX स्टूडियो पहुंचकर पोस्ट-प्रोडक्शन का जायजा लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों कलाकारों और टेक्निकल टीम के साथ मिलकर शॉट्स की बारीकी से समीक्षा करते नजर आए।

मेकर्स के मुताबिक, फिल्म को भव्य बनाने के लिए 750 से ज्यादा CG आर्टिस्ट्स दिन-रात काम कर रहे हैं, जबकि फिल्म में 2700 से अधिक VFX शॉट्स शामिल किए गए हैं। टीम का लक्ष्य दर्शकों को हाईएस्ट क्वालिटी सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देना है।

Advertisements

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘स्वयंभू’ पर तेजी से काम चल रहा है और रिलीज डेट तभी घोषित की जाएगी जब फिल्म पूरी तरह परफेक्ट तरीके से तैयार हो जाएगी।

फिल्म का टीज़र रिलीज होते ही वायरल हो गया था और इसे 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिले। वहीं फिल्म का पहला गाना ‘रा रा धीवरा’ भी यूट्यूब पर 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर चुका है। टीज़र में दिखाए गए भव्य सेट्स, शानदार विजुअल्स और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंसेज ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया।

भारत के गौरवशाली स्वर्ण युग की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म सेंगोल (Sengol) के ऐतिहासिक महत्व को केंद्र में रखकर बनाई गई है। फिल्म इतिहास, वीरता और सांस्कृतिक गौरव की कहानी को बड़े पैमाने पर पर्दे पर पेश करने वाली है। टीज़र में निखिल सिद्धार्थ का दमदार और इंटेंस लुक भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

फिल्म का निर्देशन Bharath Krishnamachari कर रहे हैं, जबकि म्यूजिक Ravi Basrur ने दिया है। एडिटिंग का जिम्मा Tammiraju संभाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग करीब 170 दिनों तक चली, जिससे साफ है कि मेकर्स इसे बड़े स्तर पर तैयार कर रहे हैं

Pixel Studios के बैनर तले बन रही ‘स्वयंभू’ को भारत की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक गौरव को समर्पित एक महाकाव्य फिल्म माना जा रहा है। यह फिल्म समर 2026 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *