काशीपुर मीडिया सेंटर की पहल: ‘संवाद से समाधान’ के मंच पर उठी नशे की लत, प्राधिकरण के नोटिस और फ्लाइओवर के कारण लग रहे जाम की आवाज

Advertisements

काशीपुर मीडिया सेंटर की पहल: ‘संवाद से समाधान’ के मंच पर उठी नशे की लत, प्राधिकरण के नोटिस और फ्लाइओवर के कारण लग रहे जाम की आवाज

 

 

काशीपुर मीडिया सेंटर के तत्वावधान में आयोजित ‘जनहित संवाद: प्रशासन एवं पत्रकारों के बीच संवाद से समाधान, सहयोग से विकास’ कार्यक्रम में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और प्रशासनिक तंत्र ने एक मंच पर आकर क्षेत्र की गंभीर जनसमस्याओं पर अत्यंत प्रखरता से मंथन किया। इस उच्च स्तरीय संवाद में प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने सामाजिक व ढांचागत विसंगतियों को उठाते हुए क्षेत्र में तेजी से पैर पसार रहे नशे के अवैध कारोबार, इसके प्रति नाबालिग बच्चों में बढ़ती आक्रामकता (अग्रेसिवनेस), बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति और विकास प्राधिकरण द्वारा नियमों के उल्लंघन पर की जा रही नोटिस चस्पा करने की कार्रवाइयों के व्यावहारिक पक्षों पर प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया। इसके साथ ही, काशीपुर की सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी चरमराती यातायात व्यवस्था, जगह-जगह लगने वाले भीषण जाम और निर्माणाधीन व प्रस्तावित फ्लाईओवरों से उत्पन्न हो रही दिक्कतों को प्रमुखता से रेखांकित करते हुए जनहित में इनके शीघ्र निस्तारण की मांग की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित उपजिलाधिकारी (एसडीएम) काशीपुर, तहसीलदार, एआरटीओ, काशीपुर कोतवाल तथा आईटीआई कोतवाल ने पत्रकारों द्वारा उठाए गए इन सभी संवेदनशील व ज्वलंत मुद्दों को अत्यंत गंभीरता से लिया और पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने, यातायात को सुचारू बनाने और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए प्रशासन जल्द ही आपसी समन्वय के साथ धरातल पर कड़े और प्रभावी कदम उठाएगा।

Advertisements
Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *