काशीपुर ‘जनहित संवाद’: नशे, जाम और बाल श्रम पर प्रशासनिक मंथन; तहसीलदार पंकज चंदोला की कार्यशैली के मुरीद हुए पत्रकार, दिया बड़ा अपडेट!
अज़हर मलिक
संवाद के दौरान जाति और आय प्रमाण पत्र जारी करने में होने वाले विलंब को लेकर पत्रकारों द्वारा उठाए गए सवाल पर काशीपुर तहसीलदार पंकज चंदोला ने अपनी प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शिता का परिचय देते हुए बेहद बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि तहसील स्तर पर वर्तमान में कोई भी प्रमाण पत्र अकारण लंबित (पेंडिंग) नहीं है।
कई बार आवेदकों द्वारा अपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने या तकनीकी कमियों के कारण आवेदनों को अस्थाई रूप से रोकना पड़ता है, ताकि आवेदक को कमियां सुधारने का पर्याप्त अवसर मिल सके और उसका प्रमाण पत्र त्रुटिहीन जारी हो। उन्होंने बताया कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस पूरी व्यवस्था की दैनिक स्तर पर मॉनिटरिंग (रोजाना अपडेट) की जाती है कि कुल कितने आवेदन प्राप्त हुए और कितने निस्तारित किए गए।
तहसीलदार पंकज चंदोला की इस त्वरित कार्यशैली, जवाबदेही और आमजन की सहूलियत के लिए अपनाए गए इस संवेदनशील रुख की कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों और बुद्धिजीवियों ने मुक्तकंठ से सराहना की। उनकी इस कर्तव्यनिष्ठा ने यह साबित किया कि प्रशासन आमजन के काम को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



