बस्ती में खुलेआम बिक रहा मौत का सामान! फोरलेन पर गांजा बेचने का वीडियो वायरल

Advertisements

बस्ती में खुलेआम बिक रहा मौत का सामान! फोरलेन पर गांजा बेचने का वीडियो वायरल

बस्ती जिले में युवा पीढ़ी को नशे के गर्त में धकेलने वाला एक बेहद संगीन और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह की सख्त और साफ-सुथरी कानून व्यवस्था के दावों को ठेंगा दिखाते हुए जिले में अवैध गांजे का धंधा धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त पर लगाम लगाने के बड़े-बड़े दावों के बीच सोशल मीडिया पर सामने आए एक वायरल वीडियो ने खाकी की चौकसी और जमीनी हकीकत की पोल खोलकर रख दी है।

वायरल वीडियो छावनी थाना क्षेत्र के फोरलेन पर स्थित बबुरहवा (शंकरपुर) का बताया जा रहा है, जहां एक टूटी-फूटी गुमटी के बाहर बाकायदा कुर्सी लगाकर बेखौफ अंदाज में गांजा बेचा जा रहा है। सरेआम जारी इस नशे के काले कारोबार से स्थानीय पुलिस की कार्यशैली और गश्त पर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का तो यहां तक आरोप है कि निचले स्तर के कुछ पुलिसकर्मियों की शह और मिलीभगत के बिना इतनी हिम्मत जुटा पाना मुमकिन नहीं है।

Advertisements

फोरलेन जैसी मुख्य सड़क पर खुलेआम चल रहे इस धंधे ने न केवल क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है, बल्कि पूरी पुलिस व्यवस्था पर दाग लगा दिया है। वीडियो के सामने आने के बाद अब देखना यह होगा कि नशा तस्करों और इस अवैध धंधे पर पर्दा डालने वाले जिम्मेदार थानेदारों पर आला अधिकारी क्या सख्त कदम उठाते हैं

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *