आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस शवकांड का रोंगटे खड़े करने वाला खुलासा! प्रेमिका के शव के 18 टुकड़े कर कूकर में मैदा संग उबाला, आगरा कैंट स्टेशन पर मिला था ट्रॉली बैग

Advertisements

आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस शवकांड का रोंगटे खड़े करने वाला खुलासा! प्रेमिका के शव के 18 टुकड़े कर कूकर में मैदा संग उबाला, आगरा कैंट स्टेशन पर मिला था ट्रॉली बैग

नागेंद्र त्यागी

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस से मिले लाल रंग के ट्रॉली बैग की खौफनाक गुत्थी को पुलिस ने 19 दिन बाद सुलझा लिया है। इस जघन्य हत्याकांड के जो पन्ने खुले हैं, उसने खाकी से लेकर आम जनता तक के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। बीती 5 अगस्त को तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में छूटे एक लावारिस लाल ट्रॉली बैग से एक महिला के शव के 18 टुकड़े बरामद हुए थे। जांच आगे बढ़ी तो सामने आया कि मृतका की पहचान हतायुन निशा के रूप में हुई है, जो गुदुवांचेरी (चेन्नई) की एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी और उसका एक बेटा भी है। हत्या की इस खौफनाक वारदात को चेन्नई में ही अंजाम दिया गया था।

Advertisements

पुलिस की पूछताछ और पड़ताल में जो सच सामने आया, वह किसी भी इंसान को दहला देने के लिए काफी है। हत्यारों ने महिला की जान लेने के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। शव को 18 टुकड़ों में काटा गया और बदबू दबाने के लिए उन टुकड़ों को कूकर में मैदा (आटा) डालकर पकाया गया। इसके बाद बेखौफ कातिलों ने उन टुकड़ों को पॉलीथिन में पैक कर ट्रॉली बैग में भरा और ट्रेन में चढ़ा दिया।

मामले की तह तक पहुंचने में चेन्नई रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज ने अहम भूमिका निभाई। फुटेज में एक युवक और युवती लाल रंग का वही ट्रॉली बैग ले जाते साफ दिखाई दिए। जांच टीम जब चेन्नई में आरोपी के घर पहुंची तो वहां बर्तन में भी शव के अवशेष मिले, जिससे हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी रेलवे अनिल कुमार झा ने बताया कि चेन्नई जीआरपी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त जांच में इस खौफनाक वारदात की परतें खुली हैं। फिलहाल आरोपी युवक और युवती फरार हैं, जिनकी तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *