रामनगर पुलिस का नशे के सौदागरों पर करारा प्रहार, i20 गाड़ी एक मोटरसाईकिल सहित 27.12 किलो गांजा बरामद एक तस्कर गिरफ्तार।

Advertisements

रामनगर पुलिस का नशे के सौदागरों पर करारा प्रहार, i20 गाड़ी एक मोटरसाईकिल सहित 27.12 किलो गांजा बरामद एक तस्कर गिरफ्तार।

                          सलीम अहमद साहिल 

 

Advertisements

रामनगर पुलिस के ऑपरेशन प्रहार से नशे के कारोबारियों में हड़कंप… 7 लाख के गांजे के साथ एक गिरफ्तार, स्कॉर्ट करने वाला साथी फरार

 

रामनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रामनगर पुलिस ने एक बार फिर अपना शिकंजा कस दिया है। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग फ्री देवभूमि अभियान को धरातल पर उतारते हुए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक i20 कार से 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

पुलिस की यह कार्रवाई महज गांजा बरामद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूछताछ में सामने आए नामों ने नशे के एक बड़े नेटवर्क की ओर भी इशारा किया है।

 

जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशों, पुलिस अधीक्षक महोदय हल्द्वानी के निर्देश, क्षेत्राधिकारी महोदय रामनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ढिकूली रामनगर क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही थी।

 

इसी दौरान पुलिस ने i20 वाहन संख्या DL10CS7869 को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी ली गई तो वाहन के अंदर से 27.12 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।

 

पुलिस ने मौके से सागर सिंह रावत पुत्र बलवन्त सिंह रावत, निवासी नई बस्ती पूछड़ी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।

 

पुलिस के अनुसार, इस अवैध खेप की रैकी और स्कॉटिंग के लिए आगे चल रही मोटरसाइकिल का चालक हर्षित कुमार पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल संख्या UK19B-4781 को कब्जे में ले लिया है।

 

मामले में कोतवाली रामनगर में FIR NO-256/2026 के तहत धारा 8/20/29/60 NDPS ACT में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त सागर सिंह रावत ने पुलिस को बताया कि यह अवैध गांजा सराईखेत निवासी जगत से लाया गया था, जबकि गांजे का खरीददार गुलरघट निवासी टी आशु खान बताया गया है।

 

यानी पुलिस की पूछताछ में सप्लायर से लेकर खरीददार तक की कड़ी सामने आई है।

 

अब रामनगर पुलिस की नजर उन सभी लोगों पर है जो नशे के इस अवैध कारोबार से जुड़े हो सकते हैं। फरार आरोपी हर्षित कुमार समेत अन्य संदिग्धों की तलाश और पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।

 

नशे के सौदागारों के लिए रामनगर पुलिस का संदेश साफ है—रामनगर में नशे का अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की लगातार कार्रवाई से नशे के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

उ०नि० हर्ष बहादुर पाल

हे०का० गगन भण्डारी

कानि० महबूब आलम

कानि० सचिन शर्मा

कानि० आरिफ

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *