नशे के धंधेबाजों और तमंचेबाजों पर पुलिस का शिकंजा, ऑपरेशन प्रहार मे बड़ी कार्रवाई आरोपियों की सल्तनत धराशायी
सलीम अहमद साहिल
रामनगर में अब अपराधियों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। नशे के काले कारोबार से अपनी जेब भरने वाले सौदागर हों या अवैध हथियारों के दम पर शहर में दहशत कायम करने का सपना देखने वाले बदमाश रामनगर पुलिस ऐसे अपराधियों के लिए काल बनकर टूट रही है।
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस लगातार अपराधियों की कमर तोड़ने में जुटी हुई है। शहर में सघन चेकिंग अभियान और पुलिस की आक्रामक कार्रवाई ने अपराध जगत में हड़कंप मचा दिया है। अवैध शराब, हथियार और अपराध के दम पर अपना साम्राज्य खड़ा करने की ख्वाहिश रखने वालों को अब सीधे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी के दिशा-निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पाण्डेय के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त सुमित पुत्र हरवन्स लाल निवासी पंचवटी कॉलोनी भवानीगंज रामनगर, उम्र 43 वर्ष को भवानीगंज स्थित अंग्रेजी वाइन शॉप के सामने नहर किनारे वाली रोड पर अपने ठेले पर लोगों को शराब पिलाते हुए गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के खिलाफ थाना रामनगर में FIR NO-144/2026 धारा 60/21 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

रामनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त करम सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी तुमड़िया डाम-2 रामनगर नैनीताल, उम्र 24 वर्ष को आईटीआई के पास बंदे के नीचे वाले रास्ते मालधन चौड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से 90 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR NO-145/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।
रामनगर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त शमी पुत्र फईम निवासी आदर्श कॉलोनी रामनगर नैनीताल, उम्र 19 वर्ष को मंगलार चौराहे पर कन्हैया की बेकरी वाली गली में एक गेट के अंदर से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR NO-146/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
रामनगर पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अब अपराधियों के लिए सिरदर्द बन चुका है। लगातार हो रही धरपकड़ और सख्त कार्रवाई से अपराध जगत में खलबली मची हुई है। नशे और अवैध हथियारों के दम पर इलाके में अपना दबदबा बनाने की कोशिश करने वालों को पुलिस चुन चुन कर कानून के शिकंजे में कस रही है।
रामनगर पुलिस अपराध के रास्तो मे ऑपरेशन प्रहार के तहद कानून की दिवार खड़ी कर रही है और इस दिवार को कूदना अपराधियों के लिए नामुमकिन लग रहा है रामनगर पुलिस जुर्म के रास्तो का अंत सलाखों के पीछे कर साफ सन्देश दे रही है अपराधी कितना भी शातिर हो कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता है
पुलिस टीम मे
का0 महबूब आलम
का0 गगन भण्डारी
का0 बिजेन्द्र गौतम
का0 अशोक कम्बोज



