भुवन चंद्र पाण्डे का निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आज नामांकन पत्र दाखिल। पांडे के नाम की धूम
सलीम अहमद साहिल
उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक गलियारों चुनावी हलचल मची हुई है। पार्टी प्रत्यासी ओर निर्दलीय प्रत्याशीयो का नामंकन का शिलशिला जारी है। अब देखने वाली बात होगी कि रामनगर में नगर निगम का अध्यक्ष पद का ताज किसके सर पे सजता है। ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा लेकिन जिस तरह से राजनीतिक गलियारों में पाण्डे के नाम की धूम सुनाई दे रही है उससे लगता है कि रामनगर की जनता कोई बड़ा इतिहास रचने जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को कांग्रेस समर्थित भुवन चंद्र पाण्डेय की नामांकन रैली में सैकड़ो कार्यकर्ता जुटे कार्यकर्ताओं उत्साह देखने को मिला आज कांग्रेस समर्थित भुवन चंद्र पांडे ने मंगलवार को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया भुवन चंद्र पाण्डे को रामनगर की जनता का भरपूर समर्थन मिलता नजर आ रहा है। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत एवं पूर्व सांसद डॉ महेंद्र सिंह पाल, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित नगर एवं ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष भी उनके साथ मौजूद रही. नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. रैली के रूप में निकल गए नामांकन में कार्यकर्ताओ का जोश देखते ही बन रहा था. समर्थको नें नारेबाजी करते हुए भुवन चंद्र पांडे को जीत का भरोसा दिलाया. इस दौरान भुवन शर्मा, देशबंधु रावत, ओम प्रकाश, ललिता उपाध्याय, हरिप्रिया सती, सुमन जोशी, बीना रावत, अनीता बिष्ट, उषा जोशी, धीरज सती, मो युसूफ, अनिल अग्रवाल खुलासा, अनीश आलम, गुलाम सादिक, मुनब्बर हुसैन, दीपक भट्ट, अतुल अग्रवाल, आनंद नेगी, अतुल मेहरोत्रा, चंद्रा नेगी, सुमन तिवारी सहित सैकड़ो क्षेत्रीय जन मौजूद रहे।



