ऑनलाइन रिश्वत का महा-नटवरलाल’ रामनगर वन निगम में बैठा है डिजिटल भ्रष्टाचार का वो खौफनाक चेहरा, ऑनलाइन घूस डकारकर लखपति बना ये रसूखदार बाबू

Advertisements

ऑनलाइन रिश्वत का महा-नटवरलाल’ रामनगर वन निगम में बैठा है डिजिटल भ्रष्टाचार का वो खौफनाक चेहरा, ऑनलाइन घूस डकारकर लखपति बना ये रसूखदार बाबू

सलीम अहमद साहिल

उत्तराखंड के रामनगर वन निगम के गलियारों से भ्रष्टाचार की एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली और खौफनाक दास्तान सामने आई है। जिसने पूरे प्रशासनिक महकमे की नींद उड़ा दी है। सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी जहाँ एक तरफ देवभूमि से भ्रष्टाचार के दीमक को पूरी तरह नेस्तनाबूद करने के लिए रात-दिन एक कर रहे हैं और कड़े फैसले ले रहे हैं, वहीं वन निगम रामनगर के ऑफिस में बैठा एक बेहद शातिर, बेखौफ और रसूखदार बाबू सीधे मुख्यमंत्री की साख को सरेआम चुनौती दे रहा है।

Advertisements

 

 

 

इस भ्रष्ट अधिकारी के हौसले इतने बुलंद हैं कि जहाँ आम रिश्वतखोर पैसे पकड़ने में थर-थर काँपते हैं और रंगेहाथ पकड़े जाने के डर से उनके पसीने छूट जाते हैं, वहीं इस डिजिटल महा-नटवरलाल ने रिश्वतखोरी की सारी हदें पार करते हुए सीधे ऑनलाइन घूस का साम्राज्य स्थापित कर लिया है। गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन और परमिट के नाम पर भोली-भाली जनता को अपनी उंगलियों पर नचाने वाले इस सफेदपोश दरिंदे ने लालच के दलदल में डूबकर ऐसा खौफनाक खेल खेला है कि देखते ही देखते यह बाबू चंद दिनों में ही लखपति बन बैठा।

 

 

 

इस महा-भ्रष्टाचारी बाबू ने अपनी काली कमाई को ठिकाने लगाने के लिए डिजिटल ट्रांजैक्शन का जो जाल बुना है उसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह शातिर कर्मचारी रिश्वत का पैसा सीधे अपनी बीवी के बैंक खाते में ट्रांसफर करवाता है—कभी 20 हजार तो कभी 30 हजार रुपये का अवैध नजराना सरेआम ऑनलाइन उसकी पत्नी के खाते में जमा होता रहा। हद तो तब हो गई जब घूसखोरी की यह भूख और ज्यादा भड़क उठी तब इस रसूखदार बाबू ने रिश्वत के काले धन को मंगवाने के लिए ‘UK Cracker’ नाम के खातों का भी बेधड़क इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। कानून को अपनी जेब में समझने वाले इस नटवरलाल ने यह साबित कर दिया है कि इसे न तो राज्य सरकार का कोई डर है और न ही विजीलेंस का कोई खौफ मानो इसने कसम खा रखी हो कि हुक्मरान चाहे भ्रष्टाचार मुक्ति के कितने ही ढिंढोरे पीट लें, लेकिन इसका खौफनाक काला कारोबार किसी के रोकने से नहीं रुकेगा।

 

 

 

इस बेखौफ और घिनौने डिजिटल भ्रष्टाचार ने अब समूचे रामनगर से लेकर देहरादून तक की प्रशासनिक फिजाओं में एक गहरा डर और सनसनी पैदा कर दी है कि आखिर इस सिस्टम के पीछे कौन सी बड़ी ताकत खड़ी है जो इसे इतना बेखौफ बना रही है। आम जनता के खून-पसीने की गाढ़ी कमाई को अपनी बीवी और दूसरे संदिग्ध खातों में ऑनलाइन डकारने वाले इस अजगर की करतूतें अब सुर्खियों के बाजार में आग की तरह फैल चुकी हैं। कानून की धज्जियां उड़ाने वाले और खुद को हर जांच से ऊपर समझने वाले इस भ्रष्ट भेड़िए का घिनौना चेहरा अब बहुत ज्यादा वक्त तक पर्दे के पीछे नहीं छिप पाएगा।

 

 

 

सावधान- क्योंकि बहुत ही जल्द इस महा-भ्रष्टाचारी बाबू के असली नाम और चेहरे का ऐसा खौफनाक महा-खुलासा होने जा रहा है। जिससे पूरे महकमे में तहलका मच जाएगा।

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *