आगरा पुलिस की साख पर लगा ‘रिश्वत’ का दाग! फतेहाबाद थाने के दरोगा जी का 30 हजार की डील वाला ऑडियो वायरल

Advertisements

राहुल गांधी का रायबरेली दौरा: विकास योजनाओं का निरीक्षण और जनता से संवाद

आगरा पुलिस की साख पर लगा ‘रिश्वत’ का दाग! फतेहाबाद थाने के दरोगा जी का 30 हजार की डील वाला ऑडियो वायरल

नागेंद्र त्यागी

Advertisements

आगरा : ताजनगरी की खाकी एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में है। फतेहाबाद थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) पर मुकदमे में मदद करने और कार्रवाई की एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का संगीन आरोप लगा है। इस मामले से जुड़ा एक कथित ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस अधिकारी और पीड़ित पक्ष के बीच रुपयों के लेनदेन और केस को मोड़ने की बातचीत सुनी जा सकती है।

112 पर कॉल करने वाले पर ही दर्ज हो गया मुकदमा?

वायरल ऑडियो में चल रही बातचीत के मुताबिक, पूरा मामला 14 अगस्त को दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मुठभेड़ और फायरिंग से जुड़ा है। घटना में एक युवक के हाथ में गोली लगी थी, जिसकी सूचना पीड़ित पक्ष ने खुद 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को दी थी।

ऑडियो में पीड़ित व्यक्ति पुलिस अधिकारी से सवाल पूछता सुनाई दे रहा है— “गोली हमारे पक्ष के व्यक्ति को लगी, फिर मुकदमा हम पर ही क्यों दर्ज किया जा रहा है?” इस पर दरोगा जी का जवाब आता है कि “जांच में दोनों तरफ से गोलियां चलने की बात सामने आ रही है।”

30 हजार की ‘डील’ और मुकदमे से राहत का खेल!

बातचीत के दौरान दरोगा जी मुकदमे में मदद करने, जरूरी जानकारी जुटाने और एफआईआर के पचड़ों से राहत देने के नाम पर 30 हजार रुपये की मांग करते सुने जा रहे हैं। मामला सामने आते ही महकमे में हड़कंप मच गया है।

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *