BREAKING: ‘गैस सिलेंडर लाओगे तभी मिलेगा खाना’, गोरखपुर में पत्नियों ने पतियों को घर से खदेड़ा; एजेंसी के बाहर सड़क पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे लोग!
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक बेहद हैरान करने वाला और अनोखा मामला सामने आया है, जहां घरेलू एलपीजी सिलेंडर की किल्लत ने पतियों को घर से बेघर होने पर मजबूर कर दिया है। गोरखपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गंगा गैस एजेंसी पर इन दिनों उपभोक्ताओं का ऐसा हुजूम उमड़ रहा है कि लोग भीषण गर्मी और उमस के बीच रात-रात भर सड़कों पर जागकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
एजेंसी पर पर्याप्त सप्लाई न होने के कारण पैदा हुई इस भारी किल्लत की वजह से हालत यह हो गई है कि लोग खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे ही मच्छरदानी लगाकर सोने को मजबूर हैं और कहीं उनका सिलेंडर चोरी न हो जाए, इसलिए लोग अपने-अपने सिलेंडरों में बकायदा ताला और जंजीर बांधकर पहरेदारी कर रहे हैं। कतार में लगे कई लाचार पतियों का दर्द छलक उठा है; उनका कहना है कि पत्नियों ने साफ अल्टीमेटम दे दिया है कि ‘बिना गैस सिलेंडर लिए घर में मत घुसना, वरना खाना नहीं मिलेगा’। घरों में चूल्हा न जलने के कारण बच्चों की पढ़ाई और उनके स्कूल के टिफिन का संकट खड़ा हो गया है, जिसके चलते लोग कई दिनों से घर-बार छोड़कर सड़क पर ही दिन और रात गुजार रहे हैं, लेकिन इतनी मशक्कत के बावजूद कई लोगों को खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है।



