भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों का स्वागत,

Advertisements

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों का स्वागत,

यामीन विकट 

ठाकुरद्वारा : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्षों का स्वागत कार्यक्रम लक्ष्य फॉर्म हाउस रामू वाला गणेश पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रचलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

Advertisements

 

 

 

 

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि चारों मंडल अध्यक्ष को पार्टी में निष्ठा एवं लगन से कार्य करना होगा उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष को अपनी कार्यकारिणी में भाजपा के सक्रिय सदस्य एवं कार्यकर्ता रखने होंगे।

 

 

 

आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव को देखते हुए मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी बढ़ गई है भारतीय जनता पार्टी में अंतिम पैठणी कार्यकर्ताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी मिलती है पूर्व जिलाअध्यक्ष ने भू समितियां को तथा पन्ना प्रमुख को सक्रिय करने का आह्वान किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी कोई भी हो हमें निष्ठा पूर्वक चुनाव कार्य करना है तथा ठाकुरद्वारा विधानसभा का विधायक बनाना है भारतीय जनता पार्टी के संगठन का कार्य महत्वपूर्ण कार्य होता है। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल चौहान ने चारों मंडल अध्यक्षों का फूल माला से स्वागत किया। कार्यक्रम में लक्ष्य ग्रुप डायरेक्टर अमित कुमार चौहान, नगर मंडलअध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, डिलारी के अध्यक्ष हरपाल सिंह, भगतपुर अध्यक्ष पवन शर्मा, ठाकुरद्वारा देहात मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, भाजपा विधानसभा मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव चौहान, मनोज कुमार चौहान, सत्यपाल सिंह, शिवेंद्र गुप्ता, नगर मंडल महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुमार प्रजापति, उदयवीर सिंह, मुकेश चौधरी,भानु प्रताप सिंह, सलीम कुरैशी, इंतजार हुसैन, बाबू हुसैन, शमशेर अली, धर्मेंद्र सिंह, महिला मोर्चा के अध्यक्ष रूपेश रानी चौहान, गार्गी चौहान, उमेश कुमार गुप्ता, एडवोकेट प्रमोद कुमार एडवोकेट, आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *