30 जनवरी को आयोजित कार्यशाला में दी जाएंगी महत्त्वपूर्ण जानकारियां,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : गन्ने की फसल में लाल सड़न रोग एवं अन्य कीट/रोगों की रोकथाम हेतु एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र, मलपुरा लक्ष्मीपुर पर को गन्ने के सम्बंध में एक विशेष कार्यशाला का 30 जनवरी को आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला क्षेत्र के गन्ना कृषको के लिए अति महत्वपूर्ण है। कार्यशाला में गन्ना शोध संस्थान, काशीपुर के वैज्ञानिक, जिले के अधिकारी तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एक मंच पर किसानों की गन्ने से सम्बन्धित सभी समस्यओं जैसे लाल सड़न रोग, का निराकरण करेंगे, साथ ही बसंत कालीन समय मे गन्ने के सही बीज का चयन, गन्ने की प्रजातियों, बीज शोधन, भूमि शोधन आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी, डॉ रवींद्र कुमार द्वारा दी गई। केंद्र के ही फसल सुरक्षा के वैज्ञानिक ने क्षेत्र के गन्ना किसानों से उक्त कार्यशाला का लाभ उठाने हेतु आमंत्रित किया जाता है।