मोदी-धामी की ‘डबल इंजन’ कार्यशैली: पीएम की सादगी वाली अपील पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा एक्शन
अजहर मलिक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीआईपी कल्चर को खत्म करने और सादगी अपनाने की अपील का असर अब देवभूमि उत्तराखंड में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के विजन को धरातल पर उतारते हुए एक बड़ा और प्रभावशाली निर्णय लिया है, जिसके तहत अब उनके काफिले में गाड़ियों की संख्या को बेहद सीमित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के इस कदम से यह साफ हो गया है कि वे प्रधानमंत्री के आदेशों और सुझावों को न केवल गंभीरता से लेते हैं, बल्कि उन्हें लागू करने में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं।
अब सीएम धामी के काफिले में अनावश्यक गाड़ियों का हुजूम नजर नहीं आएगा और केवल दो ही गाड़ियां उनके साथ चलेंगी, जिससे जनता को लगने वाले ट्रैफिक जाम और वीआईपी मूवमेंट से होने वाली असुविधा से बड़ी राहत मिलेगी। पीएम मोदी और सीएम धामी की इस जोड़ी ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि सरकार जनता के लिए है और सत्ता का प्रदर्शन करने के बजाय सादगी और जनसेवा ही प्राथमिकता होनी चाहिए। इस फैसले की हर तरफ सराहना हो रही है क्योंकि यह न केवल सरकारी संसाधनों की बचत करेगा, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर एक नई और पारदर्शी कार्यसंस्कृति की शुरुआत भी करेगा। प्रधानमंत्री की अपील पर मुख्यमंत्री का यह त्वरित और कड़ा फैसला यह दर्शाता है कि उत्तराखंड में ‘डबल इंजन’ की सरकार समन्वय और अनुशासन के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री धामी के इस कदम को राज्य में वीआईपी कल्चर पर कड़े प्रहार के रूप में देखा जा रहा है, जो आने वाले समय में अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी एक मिसाल पेश करेगा।


