रामनगर में भाजपा के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में पुतला दहन।
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सफल कार्यक्रम के बाद भाजपा द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मंगलवार, 11 अगस्त को रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनपुर चुंगी पर भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस कार्यकर्ता रामनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। इस दौरान जब-जब धामी डरता है, पुलिस को आगे करता है भाजपाइयों होश में आओ और “भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद जैसे नारों के साथ कार्यकर्ता कार्यालय से फायर ब्रिगेड ऑफिस के पास होते हुए रानीखेत रोड से लखनपुर चुंगी पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला दहन किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर रैली का आयोजन किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि रैली में शामिल होने के लिए पहुंच रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन द्वारा रोका जा रहा था। इसके विरोध में कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया था। रणजीत रावत ने कहा कि इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी के लोग कांग्रेस का पुतला फूंककर विरोध की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के इसी रवैये के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रामनगर सहित पूरे उत्तराखंड में भाजपा के पुतले दहन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल को अपनी बात जनता तक पहुंचाने, शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकालने और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने का अधिकार देता है। यदि पुलिस या प्रशासन किसी लोकतांत्रिक कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न करेगा तो कांग्रेस कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ती रहेगी।

प्रदर्शन के दौरान नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, भुवन पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस ऊषा जोशी, मुन्नी देवी, बीना रावत, ममता आर्या, सतेश्वरी रावत, दीप्ति भारद्वाज, गिरधारी लाल, रघुलाल, कन्नू जोशी, अतुल अग्रवाल, डूंगर सिंह कनवाल, बाबर खान, पंकज सुयाल, अनीश खान, शेर खान, सुमित शर्मा, ओम प्रकाश आर्यवंशी, प्रशांत पाण्डेय, प्रखर पाण्डेय, हरदीप सिंह दिप्पा, रमेश रावत, नजाकत अली, प्रताप रौतेला, बल्लु लटवाल, राजू आर्या, धीरज मौलिखी, दीपक मशीह, लीलाधर जोशी, एन डी पंत, अजय छिमवाल, कैलाश त्रिपाठी, अमरजोत, ललित जोशी, मो दानिश, मो ज़हीर, बाली राम, भोपाल बिष्ट, धाराबल्लभ पाण्डेय, मो अज़मल, महेश पाण्डेय, मुन्ना लाल, महेन्द्र सिंह मनराल, मो. गाजी, अपूर्व शाह, गोविन्द नेगी, उमाकांत ध्यानी, मो सोएब, रवि ठाकुर, सुमित तिवारी, आफाक हुसैन, कुबेर कड़ाकोटि, ललित आर्य, आनंद सिंह कपकोटी, दानिश हुसैन, ज्ञान चंद्र, किशन राम आदि मौजूद रहे।



