ठाकुरद्वारा का नाम फिर हुआ रौशन,किरण बेदी के द्वारा अनिरूद्व को मिला इंडियन आइकंस अवार्ड

Advertisements

ठाकुरद्वारा का नाम फिर हुआ रौशन,किरण बेदी के द्वारा अनिरूद्व को मिला इंडियन आइकंस अवार्ड

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : देश की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी एवं पुडुचेरी की उप राज्यपाल रहीं माननीय किरण बेदी के हाथों ठाकुरद्वारा निवासी और अपर्णा औधोगिक प्रशिक्षण केंद्र के डायरेक्टर अनिरूद्व चौहान को इंडियन आइकंस अवार्ड प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार अनिरूद्व चौहान को सामाजिक उत्थान के लिए शिक्षा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपने कार्यो के लिए प्राप्त हुआ। देश के अलग अलग क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली 95 हस्तियों को इस पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में भारतीय सेना के मेजर जनरल रहें संजय सोई, जिंबावबे के राजदूत जे के त्रिपाठी, श्री जगदीश लूथरा, डा आसिफ इकबाल अध्यक्ष भारतीय आर्थिक व्यापार संगठन समेत देश के देश के जाने माने शिक्षाविद एवं उद्योगपति, शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहें। अनिरूद्व चौहान को सम्मानित करते हुए संयुक्त राष्ट्र पुलिस प्रमुख एवं रमन मैग्ससे पुरस्कार विजेता रहीं किरण बेदी ने कहा कि आज युवा पीढ़ी को ऐसे प्रेरक तत्वों की आवश्यकता है जो स्वयं से आगे बढ़कर समाज और देश के हित की सोचे। देश के हित में युवाओं का सामर्थ्यवान होना और त्याग की भावना रखना दोनों ही समान रूप से महत्वपूर्ण है। 09 बार सरकारी नौकरी में चयनित एवं भारत सरकार के विभिन्न पदों पर सेवा कर चुके अनिरूद्व चौहान एक स्थापित लेखक, विचारक है जो कि पिछले कई वर्षो से हजारों युवाओं को अपने निशुल्क मार्गदर्शन से सरकारी नौकरी में चयनित करा चुके है। उल्लेखनीय है की अनिरुद्ध चौहान को शिक्षा एवं शिक्षा के द्वारा सामाजिक आर्थिक एवं क्षेत्रीय विकास विषय में पहले भी कई अंतराष्ट्रीय-राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *